India Vs Afghanistan Test
India Vs Afghanistan Test: भारत ने मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में जारी एकमात्र टेस्ट मैच में अफगानिस्तान के विरुद्ध मजबूत पकड़ बना रखी है. मुकाबले के दूसरे दिन भारत ने अपनी पहली पारी 564/8 के स्कोर पर घोषित की. दिन की समाप्ति तक मेहमान टीम ने 5 विकेट खोकर 113 रन बना लिए हैं. यहां से अफगानिस्तान 459 रन पीछे है.
टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की तरफ से यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 41 रन जुटाए. जायसवाल 32 गेंदों में 24 रन बनाकर आउट हुए.
इसके बाद केएल राहुल ने साईं सुदर्शन के साथ दूसरे विकेट के लिए 139 रन की साझेदारी की. सुदर्शन 13 चौकों के साथ 81 रन बनाकर आउट हुए. यहां से कप्तान गिल ने केएल राहुल के साथ तीसरे विकेट के लिए 67 रन जुटाकर टीम को 247 के स्कोर तक पहुंचा दिया.
केएल राहुल 11 चौकों के साथ 100 रन बनाकर पवेलियन लौटे. इसके बाद गिल ने ऋषभ पंत के साथ चौथे विकेट के लिए 169 रन की साझेदारी करते हुए टीम इंडिया को विशाल स्कोर तक पहुंचा दिया.
गिल 177 गेंदों में 16 बाउंड्री के साथ 126 रन बनाकर आउट हुए, जबकि पंत ने 3 छक्कों और 6 चौकों के साथ 81 रन की पारी खेली. इनके अलावा, वॉशिंगटन सुंदर 52 रन बनाकर नाबाद रहे. विपक्षी खेमे से मोहम्मद सलीम सैफी ने 27 ओवरों में 140 रन देकर 6 विकेट हासिल किए, जबकि जियाउर रहमान और हशमतुल्लाह शाहिदी ने 1-1 विकेट हासिल किया.
इसके जवाब में अफगानिस्तान ने दूसरे दिन की समाप्ति तक 39.5 ओवरों में 5 विकेट खोकर 113 रन बना लिए हैं. इस टीम को महज 28 के स्कोर पर अब्दुल मलिक के रूप में पहला झटका लगा. अब्दुल टीम के खाते में सिर्फ 16 रन ही जोड़ सके.
इसके बाद रहमानुल्लाह गुरबाज ने सेदिकुल्लाह अटल (17) के साथ 12 रन और रहमान शाह के साथ 22 रन की साझेदारी की. गुरबाज 40 गेंदों में 1 छक्के और 1 चौके के साथ 12 रन बनाकर पवेलियन लौटे.
इसके बाद रहमत शाह ने मोर्चा संभाला. उन्होंने कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी के साथ चौथे विकेट के लिए 36 रन जोड़े और पांचवें विकेट के लिए अफसर जजई (3) के साथ 15 रन जुटाए. दिन की समाप्ति तक रहमत शाह 81 गेंदों का सामना करते हुए 1 छक्के और 6 चौकों के साथ नाबाद 43 रन बना चुके हैं.
ये भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी के लिए BCCI ने बदला अपना खास नियम, खिलाड़ी को मिलेगी सचिन तेंदुलकर जैसी परमिशन
भारत की तरफ से डेब्यूटेंट मानव सुथार 15.5 ओवरों में महज 21 रन देकर 3 विकेट हासिल कर चुके हैं, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा ने 2 शिकार किए हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Weather Update Today: सितंबर के आखिरी दिनों में देश के कई हिस्सों में बारिश और…
DUSU Result 2026 में NSUI के प्रदर्शन की समीक्षा को लेकर राहुल गांधी ने कन्हैया…
Goldy Brar FBI Most Wanted: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुड़े आरोपी गोल्डी बराड़ को FBI…
29 सितंबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि शाम 5:11 बजे तक रहेगी,…
Aaj Ka Rashifal: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को आश्विन कृष्ण तृतीया, अश्विनी-भरणी नक्षत्र और हर्षण…
Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी और नए…