पर्थ टेस्ट में भारत की शानदार जीत (फोटो- BCCI)
India vs Australia Perth Test: भारतीय क्रिकेट टीम ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (Border-Gavaskar Trophy) की शुरुआत जीत के साथ की है. भारत और ऑस्ट्रेलिया (India Vs Australia) के बीच पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेले गए पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 295 रनों के बड़े अंतर से शानदार जीत दर्ज की. मैच में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 534 रनों का पहाड़ जैसा टारगेट रखा था, जिसका पीछा करना मेजबान टीम के लिए असंभव सा था. कंगारू टीम की दूसरी पारी मैच के चौथे दिन (25 नवंबर) टी के बाद 238 रन पर सिमट गई. इस धामाकेदार जीत के साथ ही भारत ने इस सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. अब सीरीज का दूसरा मुकाबला एडिलेड में 6 दिसंबर से खेला जाएगा. पर्थ में भारत की यह जीत ऑस्ट्रेलियाई धरती पर अब तक की सबसे बड़ी जीत रही. मुकाबले में दोनों पारियों में 8 विकेट चटकाने वाले कार्यवाहक कप्तान जसप्रीत बुमराह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.
पर्थ में ऑस्ट्रेलिया को पहली बार टेस्ट मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है. ऑस्ट्रेलिया इससे पहले इस मैदान पर चार मैच खेल चुके हैं, जिसमें उसे जीत मिली थी. साल 2021 में 19 जनवरी के दिन भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गाबा के मैदान पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी. तब कंगारू टीम को 31 साल बाद उस मैदान को टेस्ट मैच में हार का सामना करना पड़ा था. अब भारत ने पर्थ में कंगारू टीम का घमंड चकनाचूर किया है. टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया दोड़े के दौरान पिछले दो सीरीज में उसे हराया है. इस बार हैट्रिक का चांस है. बता दें कि बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के इस टेस्ट सीरीज में दोनों देशों के बीच इस बार पांच टेस्ट मैच खेले जाएंगे.
ऑस्ट्रेलिया ने विशाल टारगेट के जवाब में तीसरे दिन के तीसरे सत्र में ही तीन विकेट गंवा दिए थे. चौथे दिन की शुरुआत में ही मोहम्मद सिराज ने उस्मान ख्वाजा को पंत के हाथ कैच आउट कराकर एक बड़ा झटका दिया. ख्वाजा ने इस पारी में 4 रनों का योगदान दिया. इसके बाद मार्नस लाबुशेन और स्टीव स्मिथ ने एक साझेदारी बनाने की कोशिश की और दोनों ने टीम का स्कोर 79 तक पहुंचाया. लंच से पहले भारत को एक और बड़ी सफलता तक मिली जब सिराज ने पंत के ही हाथों कैच आउट कराकर इस स्मिथ की 17 रनों की पारी का अंत कर दिया. स्टीव स्मिथ ने आउट होने से पहले 60 गेंदों का सामना किया और एक भी बाउंड्री नहीं लगाई. इसी बीच ट्रेविस हेड के तेज अर्धशतक के चलते ऑस्ट्रेलिया का स्कोर तेजी से आगे बढ़ा लेकिन लंच तक उनकी आधी टीम केवल 104 रनों के स्कोर पर ही आउट हो चुकी थी.
लंच के बाद हेड ने अपनी पारी को गति के साथ आगे बढ़ाना जारी रखा और कुछ शानदार शॉट्स खेले. हेड को 89 रनों के निजी स्कोर पर बुमराह ने पंत के हाथों कैच आउट कराकर भारत को एक और अहम सफलता दिलाई. हेड ने 101 गेंदों पर 8 चौके लगाए. इसके बाद नीतिश रेड्डी ने मिशेल मार्श की 67 गेंदों पर खेली गई 47 रनों की पारी का अंत कर दिया. इसके बाद सिर्फ विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी ही निचले क्रम पर भारतीय गेंदबाजी का प्रतिरोध कर सके, जबकि दूसरे छोर पर विकेट गिरने का सिलसिला जारी रहा. वाशिंगटन सुंदर ने मिशेल स्टार्क (12) और नाथन लियोन (0) के विकेट हासिल किए. वहीं, हर्षित राणा ने कैरी को बोल्ड करके विजयी विकेट हासिल किया. कैरी ने 58 गेंदों पर 36 रनों की पारी खेली.
भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज को तीन-तीन विकेट मिले. सुंदर ने दो, हर्षित राणा और नीतिश रेड्डी ने एक-एक विकेट लिया. भारतीय कप्तान जसप्रीत बुमराह को मैच में आठ विकेट लेने के चलते प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया. बुमराह ने पहली पारी में 30 रन देकर पांच विकेट लिए थे और अपनी गेंदबाजी से भारत को मैच जिताने में अहम योगदान दिया.
ये भी पढ़ें- पर्थ टेस्ट: 534 रन का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को बुमराह ने दिए 2 झटके, भारत को दिखाई जीत की झलक
केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, नीतीश रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह (कप्तान), मोहम्मद सिराज.
उस्मान ख्वाजा, नाथन मैकस्वीनी, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लायन, जोश हेजलवुड.
खबर से जुड़ी वीडियो यहां देखें-
-भारत एक्सप्रेस
अहोई अष्टमी का व्रत 1 नवंबर 2026 (रविवार) को रखा जाएगा. इस दिन माताएं संतान…
Indian Space Research: इसरो ने रचा नया इतिहास! श्रीहरिकोटा से NVS-03 नेविगेशन सैटेलाइट को सफलतापूर्वक…
Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti: सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और…
राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर दिल्ली में आयोजित 'एकता दौड़' के दौरान गृह मंत्री…
US Deference Policy: H-1B वीजाधारकों के लिए बुरी खबर: अमेरिका सरकार 'डेफरेंस टू प्रायर अप्रूवल्स'…
Vande Bharat Sleeper Train: दिल्ली-वाराणसी के बीच पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को आज दिखाई…