खेल

India vs Australia T20: बारिश की वजह से पांचवां टी20 रद्द, भारत ने सीरीज 2-1 से जीती

India vs Australia T20: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का पांचवां टी20 बारिश की वजह से रद्द हो गया. भारतीय टीम ने 2-1 से सीरीज अपने नाम की. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था. भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4.5 ओवर में 52 रन बनाए थे.

अभिषेक शर्मा 13 गेंद पर 1 छक्का और 1 चौका की मदद से 23 रन बनाकर और शुभमन गिल 16 गेंद पर 6 चौके की मदद से 29 रन बनाकर खेल रहे थे. इसी समय ब्रिसबेन में बारिश ने दस्तक दी. लंबे इंतजार के बाद जब बारिश नहीं रुकी, तो अंपायरों ने मैच रद्द करने और भारतीय टीम को विजेता घोषित करने का निर्णय लिया.

सीरीज न गंवाने का सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड बरकरार

केनबरा में खेला गया सीरीज का पहला टी20 भी बारिश की वजह से रद्द हुआ था. दूसरा टी20 ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट से जीता था. तीसरे टी20 में भारतीय टीम 5 विकेट से विजयी रही थी. चौथे टी20 में भारतीय टीम ने 48 रन से जीत दर्ज कर बढ़त बनायी थी, जो निर्णायक साबित हुई.

इस जीत के साथ ही बतौर कप्तान टी20 सीरीज न गंवाने का सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड बरकरार रहा. इससे पहले सूर्या की कप्तानी में भारतीय टीम ने एशिया कप 2025 का खिताब जीता था, ये टूर्नामेंट भी टी20 फॉर्मेट में खेला गया था.

अभिषेक शर्मा बने प्लेयर ऑफ द सीरीज

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को प्लेयर ऑफ द सीरीज घोषित किया गया. अभिषेक ने सीरीज में 163 रन बनाए. अभिषेक लगातार दूसरी सीरीज में प्लेयर ऑफ द सीरीज बने हैं. एशिया कप 2025 में भी वह प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे थे.

मैच की समाप्ति के साथ ही भारत का 3 वनडे और 5 टी20 मैचों का लंबा दौरा समाप्त हो गया. भारतीय टीम के इस दौरे की शुरुआत 19 नवंबर को पहले वनडे से हुई थी.


ये भी पढ़ें: क्रिकेट की ओलंपिक में वापसी: लॉस एंजेलिस 2028 में दिखेगा बल्ले-बॉल का जादू, पाकिस्तान का सपना रह सकता है अधूरा


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

क्या कंगाल पाकिस्तान का दुनिया के नक्शे से कट गया पत्ता? विश्व बैंक के इस फैसले से क्यों मची है खलबली?

India Pakistan Relations: विश्व बैंक ने पाकिस्तान को 'दक्षिण एशिया' से निकालकर मध्य पूर्व और…

10 minutes ago

शारदीय नवरात्र की धूम: बिहार से लेकर अयोध्या और माता वैष्णो देवी के दरबार तक उमड़ी भक्तों की भारी भीड़

शारदीय नवरात्र के पहले दिन देश भर के मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखने…

19 minutes ago

संजू-अभिषेक करेंगे ओपनिंग, वैभव को करना होगा इंतजार! तीसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारतीय टीम

IND vs WI: भारत-वेस्टइंडीज तीसरे T20 में टीम इंडिया की नजर वापसी पर है. संजू…

43 minutes ago

CJP लीडर और ध्रुव राठी की हुई रिहाई: बाहर आते ही तेवर और सख्त, क्या जंतर-मंतर पहुंचेंगे?

CJP नेता अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रंका और यूट्यूबर ध्रुव राठी की रिहाई के…

50 minutes ago

दिल्ली में आज खुले रहेंगे शराब के ठेके? जानिए 9-10 अक्टूबर के बाद 11 अक्टूबर का क्या है पूरा अपडेट

राजधानी दिल्ली में सुरक्षा कारणों से 9 और 10 अक्टूबर को शराब की खुदरा दुकानें…

53 minutes ago