देश

सुप्रीम कोर्ट में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में बोले पीएम मोदी- ‘ईज ऑफ डूइंग’ और ‘ईज ऑफ लिविंग’ बिना ‘ईज ऑफ जस्टिस’ के संभव नहीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने शनिवार (8 नवंबर) को राजधानी दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट में कानूनी सहायता वितरण तंत्र को मजबूत करने पर राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कानूनी सहायता वितरण तंत्र की मजबूती और कानूनी प्रक्रिया देश से जुड़ा ये कार्यक्रम हमारी न्यायिक व्यवस्था को नई मजबूती देगा. मैं 20वीं नेशनल कॉन्फ्रेंस की आप सभी को शुभकामनाएं देता हूं.

पीएम मोदी ने कहा कि अब न्याय सबके लिए पहुंच योग्य हो गया है. अब समय से न्याय होता है और किसी भी तरह की सामाजिक या आर्थिक पृष्ठभूमि देखे बिना हर व्यक्ति तक पहुंचता है. तभी वह सामाजिक न्याय की नींव बनता है. कानूनी सहायता इस बात में बहुत बड़ी भूमिका निभाती है कि न्याय सभी के लिए पहुंच योग्य हो.

मध्यस्थता हमेशा हमारी सभ्यता का हिस्सा रही है

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ‘ईज ऑफ डूइंग’ और ‘ईज ऑफ लिविंग’ तभी संभव है जब ‘ईज ऑफ जस्टिस’ भी सुनिश्चित हो. पिछले कुछ सालों में ‘ईज ऑफ जस्टिस’ को बढ़ाने के लिए कई कदम उठाए गए हैं और आगे भी हम इस दिशा में तेजी लाएंगे.

उन्होंने कहा कि मध्यस्थता (मीडिएशन) हमेशा हमारी सभ्यता का हिस्सा रही है. नया मीडिएशन एक्ट इसी परंपरा को आगे बढ़ा रहा है, उसे आधुनिक स्वरूप दे रहा है. मुझे विश्वास है कि इस प्रशिक्षण मॉड्यूल के माध्यम से सामुदायिक मध्यस्थता के लिए ऐसे रिसोर्स तैयार होंगे, जो विवादों को सुलझाने, सद्भाव बनाए रखने और मुकदमेबाजी को कम करने में मदद करेंगे.

टेक्नोलॉजी आज समावेशन और सशक्तिकरण का माध्यम

पीएम मोदी ने कहा कि टेक्नोलॉजी आज समावेशन और सशक्तिकरण का माध्यम बन रही है. न्याय वितरण में ई-कोर्ट परियोजना भी इसका एक शानदार उदाहरण है. जब लोग कानून को अपनी भाषा में समझते हैं तो इससे बेहतर अनुपालन होता है और मुकदमेबाजी कम होती है. इसके साथ ही ये भी आवश्यक है कि निर्णय और कानूनी दस्तावेज को स्थानीय भाषा में उपलब्ध कराया जाए.

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह वाकई बहुत सराहनीय है कि सुप्रीम कोर्ट ने 80 हजार से अधिक जजमेंट्स को 18 भारतीय भाषाओं में अनुवाद करने की पहल की है. मुझे पूरा विश्वास है कि यह प्रयास आगे हाईकोर्ट और जिला स्तर पर भी जारी रहेगा.


ये भी पढ़ें: ‘उनकी सेवा बहुत बड़ी, हम सभी को बहुत प्रेरित करती है,’…पीएम मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी के 98वें जन्मदिन पर घर जाकर की मुलाकात


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

23 घंटे हिरासत के बाद CJP के तीनों नेता रिहा, कोर्ट ने किन शर्तों पर दी राहत?

CJP protest Delhi: दिल्ली में CJP प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके,…

5 minutes ago

‘ग्रामोदय से राष्ट्रोदय के प्रणेता…’, नानाजी देशमुख की जयंती पर गृह मंत्री अमित शाह ने किया बड़ा नमन

गृह मंत्री अमित शाह ने भारत रत्न नानाजी देशमुख की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देते…

8 minutes ago

लो जी, अब डॉक्टर के यहां भी मरीज सुरक्षित नहीं! इलाज कराने पहुंची थी नाबालिग, सिविल सर्जन पर रेप का आरोप

Jharkhand News: कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार को एक नाबालिग लड़की से यौन…

17 minutes ago

‘असाधारण राष्ट्र-निर्माता थे नानाजी…’, जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन

PM Modi on Nanaji Deshmukh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत रत्न नानाजी देशमुख की जयंती…

17 minutes ago

दोस्ती के लिए राजनीति में आए अमिताभ बच्चन, फिर क्यों छोड़ दी सियासत? जानें पूरा किस्सा

Amitabh Bachchan birthday: अमिताभ बच्चन ने 1984 में राजीव गांधी के समर्थन में इलाहाबाद से…

34 minutes ago

क्या कंगाल पाकिस्तान का दुनिया के नक्शे से कट गया पत्ता? विश्व बैंक के इस फैसले से क्यों मची है खलबली?

India Pakistan Relations: विश्व बैंक ने पाकिस्तान को 'दक्षिण एशिया' से निकालकर मध्य पूर्व और…

48 minutes ago