खेल

IND vs ENG: राजकोट टेस्ट से बाहर हुए मुकेश कुमार, अब इस टीम के साथ दिखेंगे खेलते

Mukesh Kumar Released From India Squad: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच राजकोट में खेला जा रहा है. टीम इंडिया अपनी प्लेइंग इलेवन में 4 बदलाव के साथ उतरी है. शुरूआती दो टेस्ट मैच के बाद सीरीज 1-1 की बराबरी पर है.

भारत ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी

राजकोट में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. भारतीय टीम के प्लेइंग इलेवन में 4 बदलाव किए गए हैं. तेज गेंदबाज मुकेश कुमार को टीम इंडिया से रिलीज कर दिया गया है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए मुकेश कुमार के तीसरे मैच से रिलीज होने की जानकारी दी है.

मुकेश कुमार टीम इंडिया से हुए रिलीज

मुकेश कुमार भारतीय टीम से रिलीज होने के बाद अपनी रणजी ट्रॉफी टीम बंगाल से जुड़ेंगे. हालांकि, वह रांची में 23-27 फरवरी तक होने वाले चौथे टेस्ट मैच में भारतीय टीम में वापसी कर सकते हैं. उनकी जगह पर तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की टीम में वापसी हुई है. वहीं स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की भी वापसी हुई है.

बीसीसीआई ने पोस्ट कर दी जानकारी

बीसीसीआई ने तेज गेंदबाद मुकेश कुमार के रिलीज को लेकर पोस्ट करते हुए लिखा, मुकेश कुमार को राजकोट में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए भारतीय टीम से रिलीज कर दिया गया है. वह रांची में टीम इंडिया के साथ जुड़ने से पहले टीम के अगले मैच के लिए अपनी रणजी ट्रॉफी टीम, बंगाल से जुड़ेंगे.

सरफराज खान और ध्रुव जुरेल का टेस्ट डेब्यू

रणजी ट्रॉफी में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले सरफराज खान को आज भारत के लिए टेस्ट डेब्यू करने का मौका मिला. अनिल कुंबले ने सरफराज खान को डेब्यू कैप थमाया. वहीं आईपीएल में धमाल मचाने वाले ध्रुव जुरेल को दिग्गज क्रिकेटर दिनेश कार्तिक ने डेब्यू कैप पहनाई. अब देखना होगा कि दोनों खिलाड़ी भारतीय टीम के लिए क्या क्मला करते हैं.

ये भी पढ़ें- IND vs ENG: सरफराज खान और ध्रुव जुरेल का इंटरनेशनल डेब्यू, कैप मिलते ही टूटा भावनाओं का बांध

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

LG डॉ. दिनेश शर्मा का अंडमान-निकोबार द्वीप समूह पर दौरा: हॉप-ऑन हॉप-ऑफ बसों का शुभारंभ, दिए ये बड़े तोहफे

Lieutenant Governor Swaraj Dweep visit: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा के स्वराजद्वीप दौरे पर मिलीं कई…

4 hours ago

पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस आयुक्त विनय कुमार चौबे को मिला राष्ट्रपति पुलिस पदक, राज्यपाल ने किया सम्मानित

Vinoy Kumar Choubey Presidents Police Medal: पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस कमिश्नर IPS विनय कुमार चौबे को विशिष्ट…

5 hours ago