लेडीज! वजन घटाना है तो तुरंत छोड़ें ये 7 गलत आदतें
दुनियाभर में पसंद किए जाते हैं हलवा
Khane -pine ki kahaniyan Global Halwa: जैसे ही इंडियन होममेड डेजर्ट की बात होती है, हमारे दिमाग में जो डिश सबसे पहले आती है, वह है हलवा. क्योंकि यह सॉफ्ट, गर्मागर्म और पसंदीदा मिठाई है और इसे पकाने में मुश्किल से आधा घंटा लगता है. इंडियन के रूप में, हमने तरह-तरह के स्वादों और सामग्रियों के साथ इस्तेमाल किया जाता है. इतना ही नहीं भारतीय लोग गाजर का हलवा खाना बेहद पसंद करते हैं. दुनियाभर में तरह-तरह का हलवा बनाया जाता है कहीं सूजी का हलवा तो कही आटे का हलवा, कही खजूर का हलवा. कही लौकी से ये बनाया जाता है. शायद ही कोई ऐसा देश है जहां हलवा न बनाया जाता हो. ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि दुनियाभर में किस-किस तरह का हलवा पसंद किया जाता है.
हलवा भारत में सबसे ज्यादा लोकप्रिय माना जाता है. माना जाता हैं कि दुनियाभर में सबसे ज्यादा और तरह-तरह का हलवा भारत में ही बनाया और खाया जाता है लेकिन असल में ये हलवा अब ग्लोबल मिठाई है इसे दुनियाभर में तरह-तरह से बनाया जाता है. ऐसे में अगर आप इजरायल जानें के बारे में सोच रहे है तो आप वहां जाकर ये गैर हलवा जरूरी ट्राई करें.
कहते हैं कि इजरायल का बाजार हलवा से भरा होता है. ये रंग-बिरंगे होते हैं और इनके आकार-प्रकार अलग-अलग होते हैं लेकिन ये खाने में बेहद ही स्वादिष्ट और सुगंधित होते हैं. इन्हें ताहिनी हलवा कहा जाता है. इजराइल में तो हलवे का सेवन नाश्ते या दोपहर के नाश्ते के रूप में किया जाता है. इजरायल के बाजार में दुकानदार गाजर से लेकर वेनिला तक दर्जनों हलवा बेचते हैं.
ये भी पढ़ें:हड्डियों को धीरे-धीरे अंदर से खोखला कर सकती हैं ये चीजें! आज ही बनाएं इनसे दूरी
हलवा खाना किसे पसंद नहीं होता हर कोई खाने के बाद कुछ मिठा खाने के बारे में जरूर सोचते हैं कुछ लोग तो ऐसे भी हैं जिन्हें हलवे से बेहद प्रेम है. उन्हीं में से एक तुर्की के ओटोमन साम्राज्य के सुल्तान का नाम भी शामिल है. उन्हें हलवा खाना बेहद पसंद है जिसकी वजह से उन्होंने अपने महल के बगल में एक विशेष रसोईघर बनवाया था, जिसे हलवे का घर कहा जाता था. उस रसोई में तुर्की के सुल्तान के लिए 30 किस्मों के हलवे बनाये जाते थे. कहा जाता है कि हलवा तुर्की व्यंजनों में सबसे पुरानी प्रकार की मिठाई है.
म्यांमार के लोगों को भी हलवा बेहद पसंद है वहां के लोग चावल का हलवा खूब चाव से खाते हैं.जिस तरह आटे का हलवा भारत में खाते हैं, वैसा ही हलवा ईरान में भी बनाया जाता है. आमतौर पर ग्रीस और तुर्की में सूजी और शहद से हलवा बनाया जाता है. ग्रीक जैसे देश में सूजी का हलवा बनाने के लिए जैतून के तेल का इस्तेमाल किया जाता है और नमक भी.
-भारत एक्सप्रेस
72 सालों के इतिहास में पहली बार नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का आयोजन दिल्ली से बाहर…
Lucknow Woman Climbs Tower: लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गई,…
Russia Parliamentary Election Results: रूस में संसदीय चुनाव के शुरुआती नतीजों में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन…
दिल्ली के देशबंधु गुप्ता रोड इलाके में सात साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला…
कानपुर के महाराजपुर में तीन बच्चों की मां इंस्टाग्राम पर हुई सहेली से प्यार के…
Rajasthan Municipal Election Results: राजस्थान निकाय चुनावों में बीजेपी ने 199 बोर्डों पर जीत हासिल…