IND vs NZ: न्यूजीलैंड ने भारत को तीसरे वनडे में 41 रनों से हराकर तीन मैचों की वनडे सीरीज अपने नाम कर ली. इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेले गए निर्णायक मुकाबले में डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की शानदार शतकीय पारियों ने भारत की हार की कहानी लिखी.
सीरीज का पहला मुकाबला भारत ने जीता था, जबकि दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड ने वापसी करते हुए बराबरी हासिल की. इसके बाद तीसरे और निर्णायक मैच में मेहमान टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए न सिर्फ मुकाबला जीता, बल्कि सीरीज पर भी कब्जा जमा लिया.
338 रन का पिछा करते हुए भारतीय टीम की शुरुआत कुछ अच्छी नहीं रही. ओपनर रोहित शर्मा 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. वहीं लय में दिख रहे कप्तान शुभमन गिल (23 रन) को काइल जेमिसन ने बोल्ड किया. इसके बाद श्रेयस अय्यर को सिर्फ 3 रनों के स्कोर पर क्रिस्टियन क्लार्क ने आउट किया. पिछले मैच के शतकवीर केएल राहुल भी इंदौर में फ्लॉप रहे. राहुल 1 रन बनाकर स्पिनर जेडन लेनोक्स की गेंद पर चलते बने. राहुल के आउट होने के समय भारत का स्कोर 71/4 था.
चार विकेट गिरने के बाद विराट कोहली ने नीतीश कुमार रेड्डी के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 88 रनों की पार्टनरशिप की. कोहली ने इस दौरान 4 चौके और एक सिक्स की मदद से 51 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया. वहीं नीतीश ने 52 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी की. नीतीश हालांकि अर्धशतक जड़ने के बाद ज्यादा देर नहीं टिक पाए. नीतीश ने 2 छक्के और 2 चौके की मदद से 57 बॉल पर 53 रन बनाए. जडेजा से बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वो सिर्फ 12 रन बनाकर चलते बने.
उसके बाद विराट कोहली और हर्षित राणा ने पारी को संभाला और क्रीज पर बने रहे. इसी के साथ विराट कोहली ने उस वक्त अपना शतक पूरा किया जब टीम इंडिया सबसे ज्यादा मुश्किल में नजर आ रही थी. कोहली ने 91 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया, जिसमें 8 चौके और दो छक्के शामिल रहे.
न्यूजीलैंड ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए आठ विकेट पर 337 रन बनाए. न्यूजीलैंड की शुरुआत काफी खराब रही और उसने 6 रनों के स्कोर तक 2 विकेट खो दिए. सलामी बल्लेबाज हेनरी निकोल्स (0 रन) पर साथी ओपनर डेवोन कॉन्वे (5 रन) रन बनाकर आउट हो गए. सात गेंदों में 2 विकेट गिरने के बाद डेरिल मिचेल और विल यंग ने 53 रनों की साझेदारी की, जिसे हर्षित राणा ने तोड़ा. यंग ने आउट होने से पहले 30 रनों का योगदान दिया.
यहां से डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स ने चौथे विकेट के लिए 219 रनों की साझेदारी की. मिचेल ने 10 चौके और 2 छक्के की मदद से 107 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया. वहीं फिलिप्स ने भी नजरें जमाने के बाद बड़े शॉट्स खेले. फिलिप्स ने 83 गेंदों पर शतक पूरा किया, जिसमें 8 चौके और तीन छक्के शामिल रहे. इन दो शतकीय बल्लेबाजों के चलते न्यूजीलैंड ने 338 रना का विशालकाय लक्ष्य भारत के समाने खड़ा किया.
-भारत एक्सप्रेस
Katrina Kaif Trolling After Pregnancy: कटरीना कैफ के मां बनने के बाद वजन को लेकर…
सुप्रीम कोर्ट ने दोषियों की सजा में छूट को लेकर सख्त रुख अपनाया है. जस्टिस…
हवाई यात्रा पहले से ज्यादा सुरक्षित हुई है लेकिन अब पायलट की जानबूझकर की गई…
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जोड़ते हुए दावा किया जा रहा है कि मुंबई…
Indian Festival 2026: Flipkart Big Billion Days और Amazon Great Indian Festival Sale शुरू हो…
श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन चालू होने से दो…