खेल

21 साल बाद दोहराया गया शेन बॉन्ड वाला करिश्मा! कीवी गेंदबाजों के सामने ताश के पत्तों की तरह बिखरी टीम इंडिया

India Vs New Zealand ODI: न्यूजीलैंड ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए भारत को चौथे वनडे मुकाबले में 244 रनों से हराया. 334 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम का बल्लेबाजी क्रम ताश के पत्तों की तरह बिखर गया और पूरी टीम सिर्फ 89 रन बनाकर ऑलआउट हुई.

भारतीय टीम की यह रनों के लिहाज से वनडे क्रिकेट में दूसरी सबसे बड़ी हार है. वहीं, न्यूजीलैंड ने 50 ओवर के फॉर्मेट में अपनी दूसरी सबसे बड़ी जीत दर्ज की है. लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही. मैट हेनरी ने पारी के पहले ही ओवर में विराट कोहली, रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर को बिना खाता खोले आउट किया. इसके बाद ऋतुराज गायकवाड़ भी 5 रन बनाकर काइल जेमिसन का शिकार बने.

भारत की तरफ से ईशान किशन ने बनाये 27 रन

ईशान किशन ने 27 रनों का योगदान दिया, जबकि अक्षर पटेल 21 रन बनाकर आउट हुए. नमन धीर ने 21 रन बनाए. आकिब नबी (5 रन) और कुलदीप यादव (1 रन) सस्ते में आउट हुए. न्यूजीलैंड की इस धमाकेदार जीत के सूत्रधार मैट हेनरी रहे, जिन्होंने 9.4 ओवर में 27 रन देकर 6 विकेट चटकाए. वहीं, मैथ्यू फिशर ने 31 रन देकर 3 विकेट निकाले. हेनरी वनडे क्रिकेट में भारत के खिलाफ एक मैच में छह विकेट लेने वाले महज दूसरे कीवी गेंदबाज हैं. उनसे पहले यह कारनामा शेन बॉन्ड ने साल 2005 में किया था.

यंग ने खेली दमदार पारी

इससे पहले, न्यूजीलैंड की टीम 50 ओवर में 333 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. टीम की तरफ से विल यंग ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेली. यंग ने 108 गेंदों का सामना करते हुए 125 रनों की दमदार पारी खेली. वहीं, टिम सीफर्ट ने 48 गेंदों में 58 रन बनाए. फिन एलन ने 30 गेंदों में 41 रन बनाए, जबकि मिचेल सैंटनर ने 24 रनों का योगदान दिया.

ये भी पढ़ें- हार्दिक-अर्शदीप से लेकर ऋषभ पंत तक…किस खिलाड़ी ने बदली कौन सी टीम और क्या रही डील?

भारत की ओर से गेंदबाजी में अक्षर पटेल, आकिब नबी और गुरनूर बरार ने दो-दो विकेट निकाले. अर्शदीप और नमन धीर ने एक-एक विकेट हासिल किया.

(IANS के इनपुट पर आधारित)

Govind Kumar Singh

गोविंद सिंह बिहार के कैमूर जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हासिल की और पटना कॉलेज, पटना से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों में काम करते हुए समाचार लेखन, कंटेंट एडिटिंग, रिसर्च और न्यूज प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया। फिलहाल वह भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी पत्रकारिता का प्रमुख फोकस विदेश नीति, राष्ट्रीय राजनीति और बिहार से जुड़े मुद्दों पर है।

Recent Posts

‘हमने तो उनको भी दिया था ऑफर…’,अखिलेश यादव के बयान पर चंद्रशेखर आजाद का तीखा पलटवार

Chandrashekhar Azad Rawan: चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा' यूपी में सत्ता परिवर्तन…

10 minutes ago

5 पसलियां टूटीं, ICU से लौटे टीनू आनंद; अभी बोलना भी मुश्किल, फिर काम पर लौटने का दबाव!

Tinu Anand Health Update: अभिनेता टीनू आनंद पांच पसलियां टूटने के बाद ICU में भर्ती…

11 minutes ago

दिल्ली हाईकोर्ट का कड़ा रुख; आदेशों की अनदेखी पर सरकार पर 1 लाख का जुर्माना, अधिकारियों के वेतन से होगी वसूली

दिल्ली हाईकोर्ट ने अदालत के आदेशों की अनदेखी करने पर दिल्ली सरकार पर 1 लाख…

14 minutes ago

तमिलनाडु की लाइब्रेरी में AI किताबों का खेल! 1,800 संदिग्ध पुस्तकों से मचा हड़कंप, छात्रों के भविष्य पर उठे सवाल

Tamil Nadu AI Book Scam Library: तमिलनाडु के कोयंबटूर की पेरियार अरिवुलगम लाइब्रेरी में करीब…

47 minutes ago

बिहार के लिए 21 नवंबर होगा खास, पीएम मोदी देंगे नायाब तोहफा; देखें लिस्ट

PM Modi Gift To Bihar: पीएम मोदी 21 नवंबर को बिहार आ रहे हैं. वे…

2 hours ago