Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

हार्दिक-अर्शदीप से लेकर ऋषभ पंत तक…किस खिलाड़ी ने बदली कौन सी टीम और क्या रही डील?

IPL 2027 के मिनी ऑक्शन से पहले ट्रेड विंडो में बड़ा उलटफेर हुआ है. हार्दिक पंड्या, अर्शदीप सिंह, ऋषभ पंत और कुलदीप यादव समेत 10 खिलाड़ी नई फ्रेंचाइजी से जुड़ गए हैं.

IPL 2027 Player Trade: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2027) के आगामी सीजन के मिनी ऑक्शन से पहले फ्रेंचाइजियों के बीच खिलाड़ियों की अदला-बदली (Trade Window) का दौर जोरों पर है. इस बार के ट्रेड सीजन में कई बड़े और चौंकाने वाले नाम सामने आए हैं, जिन्होंने क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी ओर खींचा है.

मुंबई इंडियंस से लेकर दिल्ली कैपिटल्स, चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद जैसी बड़ी टीमों ने अपनी रणनीति के तहत कई बड़े खिलाड़ियों को ट्रेड किया है. आइए जानते हैं अब तक के सभी प्रमुख ट्रेड्स और उनकी पूरी सूची के बारे में विस्तार से.

हार्दिक पंड्या और अर्शदीप सिंह का बहुचर्चित ट्रेड(IPL 2027 Player Trade)

इस ट्रेडिंग विंडो का सबसे बड़ा और चर्चित सौदा मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच हुआ है:

हार्दिक पंड्या: मुंबई इंडियंस से पंजाब किंग्स में शामिल हुए हैं. उनकी ट्रेड फीस 18 करोड़ रुपये तय की गई है, जबकि पिछली बार उनकी कीमत 16.35 करोड़ रुपये थी. इस तरह हार्दिक को इस ट्रेड में करीब 1.65 करोड़ रुपये का फायदा हुआ है.

अर्शदीप सिंह: पंजाब किंग्स से मुंबई इंडियंस की जर्सी में आ गए हैं. अर्शदीप की पुरानी फीस 18 करोड़ रुपये ही इस ट्रेड में बरकरार रखी गई है.

ऋषभ पंत और कुलदीप यादव की अदला-बदली

दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच हुए इस ट्रेड ने सबको हैरान कर दिया है:

ऋषभ पंत: लखनऊ सुपर जायंट्स से वापस अपनी पुरानी टीम दिल्ली कैपिटल्स में लौट आए हैं. पिछले ऑक्शन में LSG ने उन्हें 27 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन अब यह ट्रेड 15 करोड़ रुपये में फाइनल हुआ है. यानी पंत की कीमत में 12 करोड़ रुपये की भारी गिरावट आई है.

कुलदीप यादव: दिल्ली कैपिटल्स से लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा बन गए हैं. उनकी ट्रेड फीस 13.25 करोड़ रुपये पर बिना किसी बदलाव के सुरक्षित रखी गई है.

टी. नटराजन और जीशान अंसारी का ट्रेड

टी. नटराजन: दिल्ली कैपिटल्स से सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) में चले गए हैं. पिछले ऑक्शन में वह 10.75 करोड़ रुपये के थे, लेकिन चोटों के असर के चलते अब यह ट्रेड पांच करोड़ रुपये में हुआ है.

जीशान अंसारी: सनराइजर्स हैदराबाद से दिल्ली कैपिटल्स में शामिल हुए हैं. कुलदीप यादव के जाने के बाद दिल्ली को एक अच्छे लेग स्पिनर की जरूरत थी, इसलिए उनकी बेस प्राइस 40 लाख रुपये में यह सौदा हुआ है.

CSK और सनराइजर्स के बीच ‘डबल ट्रेड’

सीएसके और एसआरएच के बीच चार खिलाड़ियों का एक बड़ा और रणनीतिक आदान-प्रदान हुआ है:

लियाम लिविंगस्टोन: एसआरएच से चेन्नई सुपर किंग्स में आए हैं. पिछले सीजन 13 करोड़ रुपये में बिकने वाले लिविंगस्टोन अब छह करोड़ रुपये में सीएसके का हिस्सा बने हैं.

जैक एडवर्ड्स: सनराइजर्स हैदराबाद से तीन करोड़ रुपये में चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल हुए हैं.

खलील अहमद: चेन्नई सुपर किंग्स से सनराइजर्स हैदराबाद चले गए हैं. उनका यह ट्रेड 4.8 करोड़ रुपये की फीस पर हुआ है.

नाथन एलिस: सीएसके से सनराइजर्स हैदराबाद पहुंचे हैं. मुख्य कोच डेनियल विटोरी ने पैट कमिंस के बैकअप विकल्प के तौर पर उन्हें दो करोड़ रुपये में टीम से जोड़ा है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital