खेल

Ind Vs NZ: न्यूजीलैंड के हाथों वनडे सीरीज गंवाकर विराट पर क्या बोले कप्तान गिल?

Ind Vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली गई रोमांचक वनडे सीरीज का अंत टीम इंडिया के लिए थोड़ा मायूसी भरा रहा. रविवार को हुए सीरीज के निर्णायक और आखिरी मुकाबले में भारतीय टीम को 41 रनों से शिकस्त झेलनी पड़ी, जिसके साथ ही न्यूजीलैंड ने यह वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली. भारत की इस हार ने फैंस को निराश किया है, लेकिन कप्तान शुभमन गिल ने हार के बाद टीम की कमियों और कुछ सकारात्मक पहलुओं पर खुलकर बात की है.

विराट का शतक और हार का दर्द

338 रनों के पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 46 ओवर में 296 रनों पर ही ढेर हो गई. हालांकि, इस मैच की सबसे बड़ी हाईलाइट विराट कोहली की बल्लेबाजी रही. विराट ने अपने बल्ले का दम दिखाते हुए रिकॉर्ड 54वां वनडे शतक जड़ा, लेकिन उनकी यह शानदार पारी भी टीम को जीत की दहलीज के पार नहीं ले जा सकी. मिडिल ऑर्डर में नीतीश कुमार रेड्डी (53) और निचले क्रम में हर्षित राणा (52) ने अर्धशतक जमाकर उम्मीदें जरूर जगाई थीं, लेकिन मंजिल अभी दूर थी.

कप्तान गिल ने क्या कहा?

हार के बाद शुभमन गिल काफी संजीदा नजर आए. उन्होंने साफ कहा कि सीरीज के निर्णायक मोड़ पर आकर इस तरह हारना वाकई निराशाजनक है. गिल ने माना कि टीम इंडिया को अभी भी कई विभागों में कड़ी मेहनत और सुधार करने की जरूरत है.

सकारात्मक पहलुओं पर बात करते हुए गिल ने कहा, “विराट जिस लय में बल्लेबाजी कर रहे हैं, वह टीम के लिए हमेशा एक ‘प्लस पॉइंट’ है. इसके अलावा हर्षित राणा ने जिस तरह का जज्बा दिखाया है, वह काबिले तारीफ है. नंबर आठ पर आकर इस तरह की पारी खेलना आसान नहीं होता. हमारे तेज गेंदबाजों ने भी सीरीज में अच्छा जोर लगाया.” उन्होंने यह भी संकेत दिया कि आगामी वर्ल्ड कप को देखते हुए टीम अलग-अलग कॉम्बिनेशन पर काम कर रही है और नीतीश कुमार रेड्डी जैसे युवाओं को पर्याप्त मौके दिए जा रहे हैं.

न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास

यह जीत कीवी टीम के लिए कितनी बड़ी है, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि साल 1988 के बाद पहली बार किसी न्यूजीलैंड की टीम ने भारत में वनडे सीरीज जीती है. वह भी तब, जब उनकी टीम में कई मुख्य खिलाड़ी मौजूद नहीं थे. कीवी कप्तान माइकल ब्रेसवेल ने इस ऐतिहासिक जीत पर खुशी जताते हुए इसे पूरे ग्रुप की मेहनत का नतीजा बताया.

वहीं, सीरीज में रनों का अंबार लगाने वाले डेरिल मिचेल (84, 131, 137) को ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ चुना गया. मिचेल ने अपनी सफलता का श्रेय वर्तमान में रहने और सही फैसले लेने की कला को दिया.

ये भी पढ़ें: घर में हारा भारत! न्यूजीलैंड ने 41 रन से जीता मैच, कोहली का शतक गया बेकार

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

2 hours ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

2 hours ago

अंडमान-निकोबार से ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान का आगाज: PM मोदी के संकल्प को साकार करने के लिए LG डॉ. दिनेश शर्मा ने कर्मियों को दिलाई शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…

3 hours ago

ANDAMAN NICOBAR: LG डॉ. दिनेश शर्मा की श्री विजयपुरम में विभागीय समीक्षा बैठक, अफसरों को निर्देश- जनहित के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं!

श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…

3 hours ago

‘जाणता राजा’ के ऐतिहासिक महामंचन का 250 कलाकारों के शानदार अभिनय के साथ भव्य समापन, अंतिम दिन भी गाजियाबाद में उमड़ा जनसैलाब

गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…

4 hours ago