T20 World Cup 2026 Final: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का वो पल आ गया है जिसका इंतजार हर भारतीय क्रिकेट फैन को था. 8 मार्च को अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम एक ऐतिहासिक जंग का गवाह बनने जा रहा है. आमने-सामने हैं भारत और न्यूजीलैंड. वैसे तो रिकॉर्ड्स डराने वाले हैं, क्योंकि टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में टीम इंडिया आज तक कीवियों को हरा नहीं पाई है. लेकिन, क्रिकेट आंकड़ों के साथ-साथ ‘संयोग’ और ‘किस्मत’ का भी खेल है. इस बार 4 ऐसे दिलचस्प समीकरण बन रहे हैं, जो चीख-चीख कर कह रहे हैं कि कप हमारा ही है.
आइए समझते हैं उन 4 इत्तेफाकों को, जिन्होंने भारतीय फैंस की उम्मीदों को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है:
क्रिकेट की दुनिया में यह एक अजीब लेकिन बेहद सटीक संयोग है. जब भी व्हाइट बॉल वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को पटखनी दी है, टीम इंडिया ने ट्रॉफी उठाई है. 1983 के वनडे वर्ल्ड कप को याद कीजिए या फिर 2007 का पहला टी20 वर्ल्ड कप, दोनों बार जिम्बाब्वे ने कंगारुओं को हराया और भारत चैंपियन बना. 2026 में फिर यही करिश्मा हुआ है, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को हराया है, तो क्या इसका मतलब हम समझें?
साल 2011 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत पहला ऐसा देश बना था जिसने अपनी ही सरजमीं पर वनडे वर्ल्ड कप जीता था. टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अब तक कोई भी टीम ‘होम टीम’ होते हुए खिताब नहीं जीत पाई है. अहमदाबाद में टीम इंडिया के पास मौका है कि वो 2011 वाला इतिहास दोहराए और टी20 वर्ल्ड कप में भी अपने घर में राज करने वाली पहली टीम बन जाए.
ये भी पढ़ें- T20 वर्ल्ड कप में चैंपियन टीम को मिलेगी बंपर इनामी राशि, हारने वाली टीम के लिए भी बड़ा इनाम तय
यह सुनने में थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन भारत के लिए साउथ अफ्रीका से हारना एक ‘शुभ संकेत’ रहा है. 2011 के वर्ल्ड कप में चैंपियन बनने से पहले भारत सिर्फ एक मैच हारा था और वो था साउथ अफ्रीका के खिलाफ. इत्तेफाक देखिए कि 2026 के इस टूर्नामेंट में भी टीम इंडिया का विजय रथ सिर्फ साउथ अफ्रीका के सामने रुका है. इतिहास खुद को दोहराने की पूरी तैयारी में लग रहा है.
पिछले कुछ सालों में एक नया ट्रेंड देखने को मिला है भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल का विजेता ही वर्ल्ड कप जीतता है. 2022 में इंग्लैंड ने भारत को सेमीफाइनल में हराया और वो चैंपियन बने. 2024 में भारत ने इंग्लैंड को हराकर बदला लिया और खिताब जीता. इस बार भी भारत ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को धूल चटाई है, तो ट्रेंड के हिसाब से अब बारी फाइनल फतेह की है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
पारंपरिक फसलों से हटकर किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए बिहार सरकार ने बांस ('ग्रीन…
Chicago Hindu Temple Attack Plot: अमेरिका के इलिनोइस में एक 19 वर्षीय युवक को हिंदू…
Genetic Engineering Course: साइंस के स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खुशखबरी है. IISc बैंगलोर ने 'एडवांसेस…
Pm modi: नवरात्रि के पांचवें दिन पीएम नरेंद्र मोदी ने मां स्कंदमाता को नमन करते…
Maharashtra Earthquake: महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में 15 अक्टूबर 2026 की सुबह 2.9 तीव्रता का…
बिग बॉस 20 से बाहर आते ही सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर नकुल ढुल (मीठू डॉन) ने…