खेल

हार भूलकर जीत की तलाश में टीम इंडिया, रोहित-विराट पर जिम्मेदारी

India vs South Africa ODI: टेस्ट सीरीज में मिली करारी हार को पीछे छोड़ते हुए टीम इंडिया अब वनडे सीरीज में नई शुरुआत करने उतरेगी. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला वनडे आज रांची के JSCA स्टेडियम में खेला जाएगा. यह सीरीज भले ही भविष्य के लिहाज से बहुत बड़ी न हो लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ाने, कोच गौतम गंभीर पर दबाव कम करने और कुछ चेहरों को खुद को साबित करने का यह अच्छा मौका है.

रोहित-विराट पर जिम्मेदारी

भारतीय टीम इस मैच में कप्तान शुभमन गिल और उप-कप्तान श्रेयस अय्यर के बिना उतरेगी. जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज जैसे तेज गेंदबाजों को भी आराम दिया गया है. ऐसे में रोहित शर्मा और विराट कोहली पर बड़ी जिम्मेदारी होगी. दोनों से उम्मीद है कि वे रन बनाएंगे और टीम को मजबूत शुरुआत देंगे. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रोहित ने शतक और अर्धशतक से अपनी लय दिखाई थी जबकि विराट ने लगातार दो बार शून्य पर आउट होने के बाद अर्धशतक लगाकर वापसी की थी.

इनके लिए अहम मौका

युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल करीब 9 महीने बाद वनडे टीम में लौट रहे हैं. टेस्ट में उन्होंने अपनी पहचान बनाई है लेकिन साउथ अफ्रीका उनके लिए बड़ी चुनौती साबित हुआ है. वनडे में उनके प्रदर्शन पर सबकी नजरें होंगी. ऋषभ पंत भी इस सीरीज में खुद को साबित करना चाहेंगे. पिछले दो साल में उन्होंने सिर्फ एक वनडे खेला है और अब सवाल यही है कि क्या उन्हें श्रेयस अय्यर की जगह मिडिल ऑर्डर में मौका मिलेगा. ऋतुराज गायकवाड़ भी लंबे समय बाद वनडे टीम में लौटे हैं. उन्हें बैकअप ओपनर के तौर पर चुना गया है लेकिन चौथे नंबर पर भी उतारा जा सकता है.

साउथ अफ्रीका का आत्मविश्वास

साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज में 2-0 की जीत के बाद बुलंद हौसलों के साथ उतरेगी. कप्तान टेम्बा बावुमा और उनकी टीम मजबूत दिख रही है. हालांकि, उन्हें कगिसो रबाडा की कमी खलेगी लेकिन नांद्रे बर्गर जैसे गेंदबाज भारतीय बल्लेबाजों के लिए चुनौती बन सकते हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

1 minute ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में देर रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए.…

2 minutes ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

37 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

1 hour ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago