खेल

IND vs NZ: शतक से चूके गिल, राहुल ने रचा इतिहास! 118 रन की बढ़त के साथ भारत हावी, तीसरे दिन क्या-क्या हुआ?

india-new zealand test match के तीसरे दिन भारतीय बल्लेबाजों ने कीवी गेंदबाजों की जमकर धुनाई कर दी और बेसिन रिजर्व में मैच पर मजबूत पकड़ बना ली है. तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक ind vs nz test match में भारत ने 4 विकेट के नुकसान पर 486 रन बना लिए हैं और न्यूजीलैंड के पहली पारी के 368 रनों के मुकाबले 118 रन की बढ़त हासिल कर ली है.

इस ऐतिहासिक दिन का सबसे बड़ा आकर्षण kl rahul रहे, जिन्होंने न्यूजीलैंड में 100 ठोककर टेस्ट शतक लगाने वाले पहले भारतीय ओपनर बनने का कीर्तिमान रच दिया.

KL राहुल का ऐतिहासिक शतक

52 रन के स्कोर से आगे खेलते हुए kl rahul ने संयम और क्लास की मिसाल पेश करते हुए 207 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. न्यूजीलैंड की धरती पर यह उनका पहला टेस्ट शतक रहा, जिसके साथ ही वह साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया (SENA) में टेस्ट शतक जड़ने वाले पहले भारतीय ओपनर बन गए. राहुल 136 रन की शानदार पारी खेलकर आउट हुए, वहीं दूसरे विकेट के लिए उन्होंने देवदत्त पडिक्कल के साथ 165 रनों की बड़ी साझेदारी की.

पडिक्कल और गिल की दमदार पारियां

तीसरे दिन भारतीय मिडिल ऑर्डर ने भी कीवी आक्रमण को बेअसर साबित किया. देवदत्त पडिक्कल ने 175 गेंदों में 80 रन की जुझारू पारी खेली, जिसके बाद काइल जैमीसन की गेंद पर वे बोल्ड हुए. कप्तान शुभमन गिल ने तेजी से रन बनाते हुए अर्धशतक जड़ा और शतक के बेहद करीब पहुंच गए, लेकिन दिन के आखिरी पलों में जैकब डफी ने उन्हें 98 रन पर क्लीन बोल्ड कर दिया. दूसरी ओर ऋषभ पंत ने आक्रामक अंदाज में सिर्फ 55 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और 55 रन बनाकर नाबाद लौटे.

तीसरे दिन की बड़ी बढ़त

ind nz test में भारत की इस मजबूत स्थिति की नींव दूसरे दिन ही रख दी गई थी, जब यशस्वी जायसवाल ने 85 रन की तेज पारी खेली थी और भारत ने स्टंप्स तक 1 विकेट पर 159 रन बना लिए थे. न्यूजीलैंड की पहली पारी 368 रनों पर सिमटी थी, जिसके जवाब में तीसरे दिन भारतीय बल्लेबाजों ने न सिर्फ कीवी बढ़त को पीछे छोड़ा बल्कि 118 रनों की बढ़त भी बना ली.

न्यूज़ीलैंड क्रिकेट टीम बनाम भारतीय क्रिकेट टीम के आंकड़े

तीसरे दिन के अंत में न्यूज़ीलैंड क्रिकेट टीम बनाम भारतीय क्रिकेट टीम के आंकड़े साफ तौर पर मेहमान टीम के पक्ष में झुके दिख रहे हैं. भारत ने 125 ओवर में 486/4 का स्कोर खड़ा किया है, जबकि न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को विकेट निकालने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा. चौथे दिन भारत की कोशिश ऋषभ पंत के सहारे इस बढ़त को 200 से 250 रनों के पार ले जाकर कीवी टीम पर दबाव बनाने की होगी.

यह भी पढ़ें: ‘गेहूं बेचें और ब्रेड खरीदें, यह कैसा उद्योग?’ FICCI मंच से बोले पीएम मोदी

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

IIT खड़गपुर के 75 साल पूरे होने पर बोले पीएम मोदी, ‘सीमाओं को तोड़कर ही राष्ट्र पहचानते हैं अपनी असली ताकत’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अपने पश्चिम बंगाल दौरे के दौरान आईआईटी खड़गपुर के…

3 minutes ago

कोहरे में गाड़ी चलाते वक्त कौन सी लाइट जलाएं? लो बीम या हाई बीम… सही जवाब यहां जानें

Tips for Driving in Fog: सर्दियों के घने कोहरे में विजिबिलिटी कम होने पर हाई…

1 hour ago

‘मां के समान कोई छाया नहीं, कोई रक्षक नहीं…’ अंतिम यात्रा की तस्वीर शेयर कर सीएम योगी ने लिखा दिल छू लेने वाला संस्कृत श्लोक

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का 90 वर्ष की उम्र…

1 hour ago

पीएम मोदी ने साझा की SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम की तस्वीरें, बोले- भारत की विविधता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को दिल्ली में आयोजित पहले एससीओ सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम की…

2 hours ago