इंग्लैंड दौरे पर रवाना हुई टीम इंडिया.
Ind Vs Eng Test Series: भारत-इंग्लैंड के बीच 20 जून से पांच टेस्ट मुकाबलों की सीरीज खेली जानी है, जिसके लिए भारतीय टीम शुक्रवार सुबह इंग्लैंड रवाना हो गई. भारतीय खिलाड़ियों ने मुंबई एयरपोर्ट से फ्लाइट पकड़ी. इस दौरान आंखों पर चश्मा लगाए नए टेस्ट कप्तान शुभमन गिल कूल अंदाज में नजर आ रहे थे. बीसीसीआई (BCCI) ने इसकी जानकारी एक्स पर दी.
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इसकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिसमें जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, गौतम गंभीर और मोहम्मद सिराज भी नजर आ रहे हैं. कुलदीप यादव ने हाल ही में अपनी बचपन की दोस्त वंशिका से सगाई की है, जिसके ठीक बाद ये चाइनामैन गेंदबाज टीम इंडिया के साथ जुड़ा है. वहीं, अनुभवी रोहित शर्मा और विराट कोहली टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं. ऐसे में भारतीय टीम को इन दिग्गजों की कमी खल सकती है.
भारत-इंग्लैंड के बीच इस टेस्ट सीरीज को इंग्लैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन और भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम पर रखा गया है. इसे ‘एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी’ के नाम से जाना जाएगा. आगामी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल से पहले इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने यह निर्णय लिया है.
‘ईएसपीएनक्रिकइन्फो’ की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रॉफी का आधिकारिक अनावरण खुद सचिन तेंदुलकर और जेम्स एंडरसन 11 जून से शुरू होने वाले डब्ल्यूटीसी फाइनल के दौरान लॉर्ड्स में करेंगे. सचिन तेंदुलकर ने 200 टेस्ट में 51 शतक और 68 अर्धशतक की मदद से 15,921 रन बनाए थे. उनका टेस्ट करियर 1989 से 2013 तक चला. सचिन ने टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाए हैं.
यह भी पढ़ें- IPL 2025 Final RCB Vs PBKS: मैंने हार्दिक को कहा था ‘पांड्या परिवार’ 11 साल में नौ ट्रॉफी जीतेगा- क्रुणाल
वहीं, जेम्स एंडरसन टेस्ट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज हैं. साल 2003 से 2024 के बीच 188 टेस्ट मैचों में जेम्स एंडरसन ने 704 विकेट लिए. इस दौरान 32 बार एक पारी में उन्होंने पांच विकेट लेने का कारनामा किया. दोनों देश 20 जून से लीड्स के हेडिंग्ले में शुरू होने वाली पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के साथ नए डब्ल्यूटीसी चक्र की शुरुआत करने की तैयारी कर रहे हैं.
-भारत एक्सप्रेस
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण दिवाली से पहले 6.46 करोड़ रुपये की लागत से नोएडा एक्सटेंशन की…
ODI World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी हो गया…
दिल्ली यूनिवर्सिटी के दौलत राम कॉलेज से ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन की शुरुआत हुई.…
बलिया के रितेश यादव ने प्यार में धोखा मिलने के बाद 'बेवफा चायवाला' नाम से…
Ujjain Shahi Masjid Minaret Accident: उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय बेल्ट टूटने…
Omkareshwar Boat Fire: ओंकारेश्वर में नर्मदा नदी में गोमुख घाट के सामने नाव नंबर 198…