मनोरंजन

Housefull 5 Movie Release: अक्षय कुमार की फिल्म ‘हाउसफुल 5’ सिनेमाघरों में हुई रिलीज, पहले ही दिन तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड

Housefull 5 Movie Release: साजिद नाडियाडवाला की हाउसफुल फ्रेंचाइज का पांचवा पार्ट आज यानी 6 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो गया है. इस कॉमेडी फिल्म में थ्रिल भी देखने को मिलने वाला है. फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन के अलावा जहां 19 से ज्यादा एक्टर्स नजर आ रहे हैं तो वहीं हैरानी वाली बात यह है कि फिल्म के दो पार्ट हैं जिन्हें सिनेमाघरों में देखना होगा. दरअसल हाउसफुल के दो पार्ट यानी ए और बी में रिलीज हुए है. लेकिन कई लोग कन्फ्यूज हैं कि दर्शक किसकी टिकट खरीदें? इसके अलावा यह भी जानते हैं कि फिल्म पहले दिन कितना कमा सकी है.

पहले ही दिन तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड

हाउशफुल 5 को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ी हुई है और फिल्न ने अभी तक एडवांस बुकिंग से 11 करोड़ रुपये के ऊपर की कमाई कर ली है. ये डेटा सैक्निक्ल के मुताबिक है. इसी के साथ फिल्म अक्षय कमार के करियर में वो फिल्म बन गई है जिसने एडवांस बुकिंग में सबसे ज्यादा कमाई की है. इतनी ही नहीं ये फिल्म पहले दिन 5 रिकॉर्ड भी बना सकती है.

क्या है हाउसफुल 5A और हाउसफुल 5B?

हाउसफुल 5 के मेकर्स ने एक यूनिक स्ट्रैटजी अपनाई है. फिल्म में एक की जगह में दो क्लाइमेक्स रखे गए हैं. ऐसे में अगर आप सोच रहे हैं कि हाउसफुल 5 फिल्म में ये A और B कहां से आया तो बता दें कि फिल्म को दो अलग-अलग क्लाइमैक्स के साथ रिलीज किया जा रहा है. यानी एक सिनेमाघरों में अगर आप फिल्म देखने जा रहे हैं तो उसके क्लाइमैक्स में जो कातिल निकलेगा वो दूसरे सिनेमाघरों में लगी इसी फिल्म में दूसरा होगा.

ये भी पढ़ें: Hina Khan Wedding: कैंसर से जूझ रही हिना खान ने बॉयफ्रेंड रॉकी संग गुपचुप रचाई शादी, शेयर की वेडिंग तस्वीरें

इस फिल्म से होगा हाउसफुल 5 को नुकसान?

कमल हासन की फिल्म ‘ठग लाइफ’ हाउसफुल 5 से एक दिन पहले यानी 5 मई को रिलीज की गई है. मणिरत्नम के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने सैक्निल्क के मुताबिक, पहले दिन 17 करोड़ रुपये की कमाई की है. जबकि ये कमाई 30 करोड़ रुपये से ऊपर होनी चाहिए थी. यानी इस तमिल फिल्म से ‘हाउसफुल 5’ को कोई खास नुकसान होता नहीं दिख रहा है. क्योंकि अगर एक तरफ कमल हासन का स्टारडम है तो दूसरी तरफ अक्षय कुमार के साथ कई बड़े स्टार्स की पावर है.

हाउसफुल 5 की स्टार कास्ट

तरुण मनसुखानी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख ने अक्षय कुमार के साथ काम किया है. इसके अलावा इसमें जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर, श्रेयस तलपड़े और संजय दत्त समेत कई बड़े चेहरे भी इस फिल्म में एक साथ नजर आए हैं.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

स्मार्ट लोग नहीं करते गधों जैसी मेहनत! इन 5 AI टूल्स से रोज बचाएं अपने 3 घंटे

AI Productivity Tools 2026: भागदौड़ भरी जिंदगी में समय की कमी को दूर करने के…

18 minutes ago

नवरात्रि स्पेशल: क्या आपने खाई है ये क्रिस्पी फलाहारी डिश? आज ही नोट करें साबूदाना थालीपीठ की आसान विधि

Navratri Special Recipe: नवरात्रि व्रत में बोरिंग साबूदाना खिचड़ी की जगह इस बार ट्राई करें…

19 minutes ago

गाजियाबाद में आधी रात को मुठभेड़, रेप केस में फरार चल रहे दो आरोपी गिरफ्तार

Ghaziabad Police Encounter: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित विजयनगर इलाके में पुलिस और बदमाशों के…

47 minutes ago

अगले 7 घंटे 16 राज्यों में कहर बन टूटेगा मौसम…! 85 की रफ्तार से आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग (IMD) ने 18 अक्टूबर को देश के कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी…

2 hours ago

फ्रांस में अवैध घुसपैठियों ने मचाई तबाही, लुई विटॉन और रोलेक्स के शोरूम लूटे, फूंक दी गाड़ियां

France Protests: फ्रांस में महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ हुए देशव्यापी प्रदर्शनों ने हिंसक रूप…

2 hours ago