खेल

‘इंसानियत की हार’, पहलगाम हमले पर सचिन से लेकर विराट समेत इन खेल हस्तियों ने व्यक्त की संवेदनाएं

Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम इलाके के बैसरन घाटी में हुए भयानक आतंकी हमले में कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए. यह जगह श्रीनगर से लगभग 30 मील दूर एक पर्यटन स्थल है. इस दर्दनाक घटना की देश-विदेश में कड़ी निंदा हो रही है. भारत के कई जाने-माने खिलाड़ियों ने भी इस हमले पर गहरा दुख जताया है और सभी देशवासियों से एकजुट होने की अपील की है.

सचिन तेंदुलकर ने पहलगाम हमले पर जताया दुख

भारत के क्रिकेट लीजेंड सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर पोस्ट में लिखा, “पहलगाम में मासूम लोगों पर हुए इस हमले से मैं स्तब्ध और दुखी हूं. पीड़ित परिवारों की पीड़ा अकल्पनीय है.इस मुश्किल समय में भारत और पूरी दुनिया उनके साथ खड़ी है. हम जानमाल के नुकसान पर शोक व्यक्त करते हैं और न्याय के लिए प्रार्थना करते हैं.”

पहलगाम में हुए इस बर्बर हमले से बहुत दुखी हूं-विराट

विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “पहलगाम में मासूमों पर हुए इस बर्बर हमले से बहुत दुखी हूं. पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं. इस क्रूर कृत्य के लिए न्याय मिलने तथा अपनी जान गंवाने वाले सभी लोगों के परिवारों को शांति और शक्ति मिले, इसकी प्रार्थना करता हूं.”

ये भी पढ़ें: Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर सरकार ने मुआवजे का किया ऐलान, मृतकों के परिजनों को मिलेंगे 10 लाख

दोषियों को सजा मिलनी चाहिए

हॉकी खिलाड़ी पीआर श्रीजेश ने ‘एक्स’ कहा, “सिर्फ निंदा करना काफी नहीं है, दोषियों को सजा मिलनी चाहिए. आतंक कभी नहीं जीत सकता. हम पीड़ितों के लिए प्रार्थना करते हैं.”

यह आतंकी हमला बेहद दिल तोड़ने वाला है-अभिनव बिंद्रा

ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा ने लिखा, “यह आतंकी हमला बेहद दिल तोड़ने वाला है. मेरे विचार पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं. नफरत और हिंसा के खिलाफ हम सबको एकजुट रहना होगा. हमारी दुनिया में आतंक की कोई जगह नहीं है और हमें हर हाल में नफरत और हिंसा के खिलाफ एकजुट होना होगा.”

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने पीड़ितों के लिए की प्रार्थना

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने कहा, “पहलगाम की इस घटना से मन व्यथित है. सभी पीड़ितों के लिए मेरी प्रार्थनाएं.”

इस कायराना हमले के दोषियों को देना होगा हिसाब

टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने कहा, “मृतकों के परिवारों के लिए प्रार्थना करता हूं. इस कायराना हमले के दोषियों को इसका पूरा हिसाब देना होगा. भारत जवाब देगा.”

युवराज सिंह ने भी जताया दुख

पूर्व बाएं हाथ के बल्लेबाज युवराज सिंह ने कहा, “पहलगाम में पर्यटकों पर हुए हमले से बहुत दुख हुआ है. पीड़ितों और उनके परिवारों को शक्ति मिले, यही प्रार्थना है. हमें मानवता और एकता के साथ खड़े रहना होगा.”

हर बार इंसानियत हार जाती है

पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने कहा, “हर बार जब किसी मासूम की जान जाती है, इंसानियत हार जाती है. अभी कुछ दिन पहले ही मैं कश्मीर में था, इसलिए यह दुख और भी करीब लगता है.”

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

राहुल गांधी बारूद खत्म..! सीएम योगी आदित्यनाथ किस से कहा अखिलेश बबुआ को समझाओ?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा को…

23 minutes ago

लोकेशन के आधार पर टैक्स तय नहीं हो सकता, बेंगलुरु फाइव-स्टार होटल पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने बेंगलुरु के फाइव-स्टार होटलों पर समान प्रॉपर्टी टैक्स व्यवस्था को बरकरार रखा…

43 minutes ago

सोने की शॉपिंग का नया ठिकाना पाकिस्तान? जानें भारत लाने के कड़े नियम और भाव में अंतर

Gold Price in Pakistan: पड़ोसी देश पाकिस्तान में सोना भारत के मुकाबले करीब 20,000 रुपए…

47 minutes ago

वकीलों को धमकी देने के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट 6 नवंबर को करेगा सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट वकीलों को धमकी देने और पुलिस प्रदर्शन के मामले में एसीपी मनस्वी वशिष्ठ…

55 minutes ago

अग्निपथ योजना में बदलाव! CDS ने रखा नया 25-75 का फॉर्मूला, कितना मिला सेवा विस्तार?

Agnipath Scheme Update: भारतीय सशस्त्र बलों में 'अग्निपथ योजना' के तहत सेवा दे रहे अग्निवीरों…

1 hour ago

CEC और EC की कानूनी छूट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; आरजेडी सांसद मनोज झा की याचिका पर केंद्र सरकार को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों को कानूनी छूट देने वाले कानून…

1 hour ago