देश

Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर सरकार ने मुआवजे का किया ऐलान, मृतकों के परिजनों को मिलेंगे 10 लाख

Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले ने देश को झकझोर कर रख दिया है. इस हमले में 27 बेगुनाह लोगों ने अपनी जान गंवाई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए. इस दुखद घटना के बाद जम्मू-कश्मीर सरकार ने पीड़ितों और उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मुआवजे की घोषणा की है.

सरकार ने मृतकों के परिजनों के लिए 10 लाख रुपये और घायलों के लिए 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने का ऐलान किया है. वहीं, मामूली रूप से घायलों के लिए 1 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की गई. जम्मू-कश्मीर मुख्यमंत्री कार्यालय ने इस संबंध में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी.

आतंक हमारे संकल्प को कभी नहीं तोड़ पाएगा

एक्स पोस्ट में लिखा गया, “पहलगाम में कल हुए घृणित आतंकवादी हमले से मैं बहुत स्तब्ध और व्यथित हूं. निर्दोष नागरिकों के खिलाफ इस बर्बर और मूर्खतापूर्ण क्रूरतापूर्ण कृत्य का हमारे समाज में कोई स्थान नहीं है. हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं. हम मृतकों के प्रति शोक व्यक्त करते हैं.”

पोस्ट में कहा गया कि कोई भी धनराशि प्रियजनों के नुकसान की भरपाई नहीं कर सकती, लेकिन समर्थन और एकजुटता के प्रतीक के रूप में, जम्मू-कश्मीर सरकार मृतकों के परिवारों के लिए 10-10 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों के लिए 2 लाख रुपये और मामूली रूप से घायलों के लिए 1 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा करती है. पीड़ितों को उनके घरों तक वापस ले जाने के लिए सभी व्यवस्थाएं की गई हैं. घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सेवा प्रदान की जा रही है.”

पोस्ट में आगे लिखा गया, “हम शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं. हम आपके दुख में शामिल हैं और इस कठिन समय में आपके साथ खड़े हैं. लेकिन आतंक हमारे संकल्प को कभी नहीं तोड़ पाएगा और हम तब तक चैन से नहीं बैठेंगे जब तक कि इस बर्बरता के पीछे के लोगों को न्याय के कटघरे में नहीं लाया जाता.”

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

यौन उत्पीड़न के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से झटका

सुप्रीम कोर्ट ने यौन उत्पीड़न मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम बापू को…

6 minutes ago

बलूचिस्तान में BLA का कहर, 7 दिन में 15 हमले, 27 पाकिस्तानी सैनिकों को मारने का दावा

BLA Attack Pakistan Army: बलूचिस्तान में संघर्ष के बीच BLA ने बड़ा दावा किया है.…

11 minutes ago

‘हर खबर के लिए अनुमति कैसे मांगें?’, DPDP Act के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मीडिया, केंद्र को नोटिस

डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन एक्ट 2023 और डीपीडीपी अधिनियम 2025 के कुछ प्रावधानों को चुनौती…

12 minutes ago

दिल्ली की सभी जिला अदालतों में 27 अक्टूबर को न्यायिक कार्य से दूर रहेंगे वकील, ACP और SHO को निलंबित करने की मांग

दिल्ली की सभी जिला अदालतों की बार एसोसिएशनों की समन्वय समिति ने वकीलों के साथ…

18 minutes ago

नोएडा होमबॉयर्स गबन मामला: सुप्रीम कोर्ट से आरोपी प्रमोटर अनिल मिठास को राहत या झटका? कोर्ट ने ED को भेजा नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा में घर खरीदारों के 126.30 करोड़ रुपये के कथित गबन से…

26 minutes ago