विदेश मंत्री एस. जयशंकर.
पाकिस्तान से बढ़े तनाव के बीच केंद्र सरकार ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर (S Jaishankar) की सुरक्षा को अब और हाईटेक कर दिया गया है. उनके काफिले में एक अतिरिक्त बुलेटप्रूफ वाहन जोड़ा गया है. अब विदेश मंत्री बुलेटप्रूफ कार से चलेंगे. विदेश मंत्री को फिलहाल जेड कैटेगरी की सुरक्षा मिली हुई है.
सीआरपीएफ ने यह निर्णय भारत-पाकिस्तान तनाव से जुड़े हाल के खतरे के आकलन के बाद लिया, जिसमें सुरक्षा बढ़ाने की आवश्यकता बताई गई थी. गौरतलब है कि पिछले साल अक्टूबर में जयशंकर की सुरक्षा को ‘वाई’ श्रेणी से बढ़ाकर ‘जेड’ श्रेणी कर दिया गया था. सीआरपीएफ ने दिल्ली पुलिस से जयशंकर की सुरक्षा का जिम्मा ले लिया था.
69 वर्षीय जयशंकर (S Jaishankar) को वर्तमान में सीआरपीएफ कर्मियों की एक सशस्त्र टीम द्वारा जेड श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की जा रही है, जिसमें देश भर में उनके आवागमन और प्रवास के दौरान एक दर्जन से अधिक सशस्त्र कमांडो शामिल हैं. सीआरपीएफ वर्तमान में 210 से अधिक लोगों को वीआईपी सुरक्षा प्रदान कर रही है, जिनमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी, दलाई लामा और कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा शामिल हैं .
विदेश मंत्री (S Jaishankar) की सुरक्षा बढ़ाने का निर्णय 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकवादी हमले पर भारत की निर्णायक सैन्य प्रतिक्रिया के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के बाद लिया गया.
7 मई को शुरू किए गए ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया गया, जिसके परिणामस्वरूप जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिदीन जैसे आतंकवादी संगठनों से जुड़े 100 से अधिक आतंकवादी मारे गए.
हमले के बाद, पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा और जम्मू-कश्मीर में सीमा पार से गोलाबारी की और साथ ही सीमावर्ती क्षेत्रों में ड्रोन हमलों का प्रयास किया, जिसके बाद भारत ने समन्वित हमला किया और पाकिस्तान के 11 वायुसैन्य ठिकानों पर रडार अवसंरचना, संचार केंद्रों और हवाई क्षेत्रों को क्षतिग्रस्त कर दिया.
सूत्रों का कहना है कि विदेश मंत्री के अलावा पाकिस्तान के खिलाफ खुलकर बोलने वाले नेताओं की भी सुरक्षा मजबूत करने की तैयारी है. इनमें बीजेपी के कई बड़े नेताओं का नाम शामिल है. सुरक्षा समीक्षा के तहत बीजेपी के 25 नेताओं की लिस्ट तैयार की गई है, जिनमें कई केंद्रीय मंत्री, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, सांसद निशिकांत दुबे, सुधांशु त्रिवेदी शामिल हैं.
-भारत एक्सप्रेस
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…