खेल

दिल्ली एयरपोर्ट पर भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ियों का भव्य स्वागत

पेरिस ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर स्वदेश लौटी भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ियों का दिल्ली एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया. पीआर श्रीजेश, अभिषेक नैन, अमित रोहिदास और संजय उन खिलाड़ियों में शामिल थे जो आज (मंगलवार) दिल्ली पहुंचे. इन खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.

प्रशंसकों ने ढोल की धुनों के साथ भारतीय हॉकी खिलाड़ियों का स्वागत किया. बता दें, इससे पहले शनिवार को भी भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कुछ सदस्य नई दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे थे, तब भी नजारा कुछ ऐसा ही था.

श्रीजेश, अमित रोहिदास, राजकुमार पाल, अभिषेक, सुखजीत सिंह और संजय का मंगलवार को भव्य स्वागत किया गया है. खिलाड़ियों के स्वागत के लिए हरियाणा के गांव से भी भारी संख्या में लोग पहुंचे और सभी खिलाड़ियों का स्वागत किया.

इस मौके पर पीआर श्रीजेश ने कहा, “हॉकी के लिए यह बड़ी उपलब्धि है. इस प्यार को देखकर हमारी जिम्मेदारी बढ़ गई है. इस स्वागत से टीम अभिभूत है. यह देखकर बहुत अच्छा लगा कि भारतीय प्रशंसक हमारे स्वागत के लिए यहां आए. टीम ने ओलंपिक की तैयारी में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी थी और यह देखकर खुशी हुई कि हमारी मेहनत रंग लाई. हमारी जीत का जश्न पूरा देश मना रहा है.”

एक अन्य भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी अभिषेक ने कहा, “हमें इस जीत से बहुत खुशी है. हमारा टारगेट पूरा नहीं हुआ लेकिन इस तरह के समर्थन से बहुत खुशी मिली है. आने वाले समय में हम गोल्ड के लिए और कड़ी मेहनत करेंगे. पेरिस ओलंपिक में भारत ने 6 मेडल जीते, जिसमें 1 सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज शामिल हैं. पेरिस ओलंपिक की समाप्ति के बाद भारतीय खिलाड़ियों का स्वदेश वापसी का सिलसिला जारी है.

ये भी पढ़ें- Olympics: इन 8 खेलों में भारत ने जीते हैं ओलंपिक इतिहास में अब तक 41 मेडल

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

46 minutes ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

1 hour ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

1 hour ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

2 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

2 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

2 hours ago