Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

दिल्ली एयरपोर्ट पर भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ियों का भव्य स्वागत

प्रशंसकों ने ढोल की धुनों के साथ भारतीय हॉकी खिलाड़ियों का स्वागत किया. इससे पहले शनिवार को भी भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कुछ सदस्य नई दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे थे, तब भी नजारा कुछ ऐसा ही था. 

Indian Hockey Team

भारतीय हॉकी टीम का स्वागत (फोटो- IANS)

पेरिस ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर स्वदेश लौटी भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ियों का दिल्ली एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया. पीआर श्रीजेश, अभिषेक नैन, अमित रोहिदास और संजय उन खिलाड़ियों में शामिल थे जो आज (मंगलवार) दिल्ली पहुंचे. इन खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.

प्रशंसकों ने ढोल की धुनों के साथ भारतीय हॉकी खिलाड़ियों का स्वागत किया. बता दें, इससे पहले शनिवार को भी भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कुछ सदस्य नई दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे थे, तब भी नजारा कुछ ऐसा ही था.

श्रीजेश, अमित रोहिदास, राजकुमार पाल, अभिषेक, सुखजीत सिंह और संजय का मंगलवार को भव्य स्वागत किया गया है. खिलाड़ियों के स्वागत के लिए हरियाणा के गांव से भी भारी संख्या में लोग पहुंचे और सभी खिलाड़ियों का स्वागत किया.

इस मौके पर पीआर श्रीजेश ने कहा, “हॉकी के लिए यह बड़ी उपलब्धि है. इस प्यार को देखकर हमारी जिम्मेदारी बढ़ गई है. इस स्वागत से टीम अभिभूत है. यह देखकर बहुत अच्छा लगा कि भारतीय प्रशंसक हमारे स्वागत के लिए यहां आए. टीम ने ओलंपिक की तैयारी में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी थी और यह देखकर खुशी हुई कि हमारी मेहनत रंग लाई. हमारी जीत का जश्न पूरा देश मना रहा है.”

एक अन्य भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी अभिषेक ने कहा, “हमें इस जीत से बहुत खुशी है. हमारा टारगेट पूरा नहीं हुआ लेकिन इस तरह के समर्थन से बहुत खुशी मिली है. आने वाले समय में हम गोल्ड के लिए और कड़ी मेहनत करेंगे. पेरिस ओलंपिक में भारत ने 6 मेडल जीते, जिसमें 1 सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज शामिल हैं. पेरिस ओलंपिक की समाप्ति के बाद भारतीय खिलाड़ियों का स्वदेश वापसी का सिलसिला जारी है.

ये भी पढ़ें- Olympics: इन 8 खेलों में भारत ने जीते हैं ओलंपिक इतिहास में अब तक 41 मेडल

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital