खेल

IPL 2025 से पहले बड़ा झटका: 5 स्टार खिलाड़ी बाहर, क्या बचेगा टूर्नामेंट का रोमांच?

IPL 2025 Player Injuries: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का इंतजार क्रिकेट फैंस को बेसब्री से है. यह टूर्नामेंट 22 मार्च से शुरू हो रहा है, और इसका फाइनल मुकाबला 25 मई को खेला जाएगा. IPL 2025 का पहला मैच ईडन गार्डन्स में Kolkata Knight Riders (KKR) और Royal Challengers Bengaluru (RCB) के बीच होगा.

इस सीजन में 10 टीमें 65 दिनों में कुल 74 मैच खेलेंगी, जिसमें लीग स्टेज और फाइनल शामिल हैं. लेकिन सीजन शुरू होने से पहले ही कई बड़े खिलाड़ियों के बाहर होने की खबरें फैंस के लिए झटका बनकर आई हैं.

17 मार्च तक IPL 2025 से 5 खिलाड़ी बाहर हो चुके हैं, जिनमें से एक पर 2 साल का बैन भी लगा है. कुछ खिलाड़ी अभी चोटिल हैं, जिससे यह संख्या और बढ़ सकती है. आइए जानते हैं कौन-कौन से खिलाड़ी बाहर हुए और उनकी जगह किसे मौका मिला.

चार विदेशी खिलाड़ियों पर चोट का कहर

IPL 2025 से बाहर होने वाले 5 खिलाड़ियों में 4 विदेशी हैं. इनमें अफगानिस्तान के अल्लाह गजनफर, इंग्लैंड के हैरी ब्रूक, साउथ अफ्रीका के लिजाड विलियम्स और इंग्लैंड के ब्रायडन कार्स शामिल हैं. वहीं, एकमात्र भारतीय नाम उमरान मलिक का है.

हैरी ब्रूक पर 2 साल का बैन: इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने अपनी नेशनल टीम को प्राथमिकता देने के लिए IPL 2025 से नाम वापस ले लिया. वे Delhi Capitals (DC) का हिस्सा थे, लेकिन अभी तक उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं हुआ है. IPL नियमों के मुताबिक, चोट के अलावा अन्य कारणों से हटने पर उन्हें 2 साल का बैन झेलना होगा. यानी वे 2028 से पहले Indian Premier League में नहीं खेल सकेंगे.

चोटिल विदेशी खिलाड़ी

अफगानिस्तान के स्पिनर अल्लाह गजनफर चोट के कारण सबसे पहले बाहर हुए. वे Mumbai Indians (MI) का हिस्सा थे, और उनकी जगह मुजीब उर रहमान को शामिल किया गया.

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स भी चोट के चलते Sunrisers Hyderabad (SRH) से हट गए. उनकी जगह साउथ अफ्रीकी ऑलराउंडर वियान मुल्डर को साइन किया गया.

साउथ अफ्रीका के पेसर लिजाड विलियम्स भी चोटिल होने के कारण MI से बाहर हुए. उनकी जगह ऑलराउंडर कॉर्बिन बॉश को मौका मिला.

उमरान मलिक भी IPL से बाहर

भारत के 25 साल के तेज गेंदबाज उमरान मलिक, जिन्हें ‘स्पीडस्टार’ के नाम से जाना जाता है, IPL 2025 में अपनी रफ्तार से धमाल मचाने को तैयार थे. लेकिन चोट ने उनके अरमानों पर पानी फेर दिया. Kolkata Knight Riders (KKR) ने उन्हें मेगा ऑक्शन में 75 लाख रुपये के बेस प्राइस पर खरीदा था. उनकी जगह अब तेज गेंदबाज चेतन सकारिया को टीम में शामिल किया गया है.

चोटिल खिलाड़ियों की लिस्ट में और नाम

इन 5 खिलाड़ियों के अलावा कुछ अन्य खिलाड़ी भी चोटिल हैं, और उनके फिट होने की उम्मीद की जा रही है. Lucknow Super Giants (LSG) के तेज गेंदबाज आवेश खान, मोहसिन खान और मयंक यादव इस सूची में शामिल हैं. अगर ये खिलाड़ी समय पर फिट नहीं हुए, तो बाहर होने वाले खिलाड़ियों की संख्या बढ़ सकती है.

रिपोर्ट्स के अनुसार, अगर कोई खिलाड़ी बाहर होता है, तो Shardul Thakur या Shivam Mavi में से किसी को रिप्लेसमेंट के तौर पर चुना जा सकता है. यदि दो खिलाड़ी बाहर होते हैं, तो दोनों को मौका मिल सकता है.

फैंस के लिए क्या है आगे?

IPL 2025 शुरू होने से पहले ही चोट और नाम वापसी की खबरों ने टीमों की रणनीति पर असर डाला है. फैंस अब यह देखने के लिए उत्साहित हैं कि क्या उनकी पसंदीदा टीमें इन चुनौतियों से पार पा सकेंगी. चोटिल खिलाड़ियों की फिटनेस और रिप्लेसमेंट पर सभी की नजरें टिकी हैं.


इसे भी पढ़ें- पाकिस्तान की शर्मनाक हार का तमाशा: पहले 61 गेंदों में न्यूजीलैंड ने रौंदा, दूसरे मुकाबले में 79 गेंदों में करारी मात


-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

1 hour ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

1 hour ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

3 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago