Team India Schedule 2026
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) खत्म होने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम का अंतरराष्ट्रीय शेड्यूल काफी व्यस्त रहने वाला है. इंग्लैंड के खिलाफ लिमिटेड ओवर सीरीज पूरी करते ही टीम इंडिया जिम्बाब्वे दौरे पर जाएगी, जहां तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जाएगी. यह सीरीज जुलाई के आखिर या अगस्त की शुरुआत में हो सकती है.
पिछले कुछ वर्षों में भारत ने जिम्बाब्वे का नियमित दौरा किया है. 2022 में वनडे सीरीज और 2024 में टी20 सीरीज खेली गई थी, जिसमें भारत ने शानदार प्रदर्शन किया था और 4-1 से सीरीज में जीत दर्ज की थी. अब एक बार फिर दोनों टीमों के बीच छोटी लेकिन अहम टी20 सीरीज तय हुई है. इसके अलावा जनवरी 2027 में जिम्बाब्वे टीम भारत आएगी, जहां तीन वनडे मैच खेले जाएंगे.
क्रिकेट जगत में भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड को ‘बिग थ्री’ माना जाता है. हाल के सालों में जिम्बाब्वे के खिलाफ सबसे ज्यादा सीरीज भारत ने ही खेली है. हालांकि 2026 में यह तस्वीर बदल सकती है, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया भी जिम्बाब्वे दौरे पर जाएगा. इंग्लैंड के साथ एक टेस्ट मैच को लेकर भी बातचीत जारी है.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड चाहता है कि उसे बड़ी टीमों के खिलाफ ज्यादा टेस्ट मैच खेलने का मौका मिले. बोर्ड का मानना है कि इससे खिलाड़ियों का अनुभव बढ़ेगा और देश में टेस्ट क्रिकेट को मजबूती मिलेगी. गौर करने वाली बात यह है कि भारत और जिम्बाब्वे के बीच आखिरी टेस्ट मैच 2005 में खेला गया था.
टीम इंडिया को जून-जुलाई में करीब 10 टी20 मैच खेलने हैं. ऐसे में चयनकर्ता इस सीरीज में युवा खिलाड़ियों को मौका दे सकते हैं. सीनियर खिलाड़ियों को आराम देकर बेंच स्ट्रेंथ को आजमाया जा सकता है.
श्रेयस अय्यर इस सीरीज में वापसी की उम्मीद कर सकते हैं. वहीं युवा प्रतिभा वैभव सूर्यवंशी भी चर्चा में हैं, जिन्होंने कम उम्र में आईपीएल में शानदार प्रदर्शन कर सबका ध्यान खींचा है.
ये भी पढ़ें: IPL के बीच मुंबई में मातम; BCCI के ब्रॉडकास्ट इंजीनियर जैन विलियम की होटल में मौत, पुलिस जांच में जुटी
भारत का आने वाला सीजन काफी लंबा और चुनौतीपूर्ण होगा. टीम को अफगानिस्तान, आयरलैंड, इंग्लैंड, जिम्बाब्वे, श्रीलंका, वेस्टइंडीज ,न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमों के खिलाफ लगातार सीरीज खेलनी है. खास मुकाबला जनवरी 2027 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली पांच टेस्ट मैचों की सीरीज होगी.
-भारत एक्सप्रेस
साल 2026 का मेडिसिन नोबेल पुरस्कार कार्ल डाइसरोथ, पीटर हेगमैन और जॉर्ज नागेल को ऑप्टोजेनेटिक्स…
Rajpal Yadav: चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट ने आखिरी मौका दिया…
Jantar Mantar Knife Attack: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पैरामिलिट्री जवान पर चाकू…
India Switzerland Partnership: पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति गाय परमेलिन से मुलाकात में भारत-स्विट्जरलैंड संबंधों…
BJP Rajya Sabha Candidates: भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर को होने…
Share Market: भारतीय शेयर बाजार में लगातार आठ हफ्तों से दबाव बना हुआ है. FIIs…