ईरान की हिट लिस्ट में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट (AI IMAGE)
Iran Targets Tech Companies: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग अब खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. मिसाइल और ड्रोन से आगे बढ़ते हुए ईरान अब मिडिल ईस्ट में मौजूद अमेरिकी टेक कंपनियों को निशाना बनाने जा रहा है. ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) ने 18 अमेरिकी टेक कंपनियों की लिस्ट जारी कर कहा है कि अब वो इन कंपनियों को निशाना बनाएगी.
ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने अमेरिकी टेक कंपनियों को सीधी चेतावनी देते हुए कहा कि अब वो इन कंपनियों पर हमला कर सकती है. ईरान की सरकारी मीडिया ने इस बात की पुष्टि की है.
ईरानी सरकारी मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक IRGC ने एक लिस्ट जारी कर अपने संभावित हमलों की जानकारी दी. जारी की गई लिस्ट में अमेरिका की 18 टेक कंपनियों को चिन्हित किया गया है. जिसमें माइक्रोसॉफ्ट, गूगल, मेटा, टेस्ला और बोइंग जैसी कंपनियां शामिल हैं.
IRGC ने कहा है कि वो अपने हमले में इन कंपनियों के क्षेत्रीय ऑपरेशन्स पर हमला कर सकती है. ईरान ने यह कदम उसके विश्वविद्यालयों और ऊर्जा इंफ्रास्ट्रक्चर पर हुए ताजा हमलों के बाद उठाया है. ईरान ने अमेरिका को क्लियर मैसेज दिया है कि अब उसके हमले सिर्फ सैन्य ठिकानों और ऊर्जा इंफ्रास्ट्रक्चर तक ही सीमित नहीं रहेगा, बल्कि उन संस्थाओं तक भी पहुंचेगा, जिसे अमेरिका का बैकबोन कहा जाता है.
ईरान ने कहा है कि इन कंपनियों को ईरान में हो रहे हर आतंकी हमले के बदले खुद की यूनिट को पूरी तरह तबाह होने की उम्मीद रखनी चाहिये. IRGC ने इन हमलों का समय भी बताया है, जिसमें कहा है कि वह 1 अप्रैल को रात 8 बजे से इन कंपनियों पर हमले शुरू कर देगा.
ये भी पढ़ें- ईरान का खूनी फरमान! अमेरिका-इजरायल को भेजी फोटो तो मिलेगी मौत की सजा; संपत्ति भी होगी जब्त
तस्नीम न्यूज एजेंसी के मुताबिक ये कंपनियां अमेरिकी सेना को नई वॉरफेयर डिजाइन और निगरानी सिस्टम में अहम भूमिका निभा रही हैं. जिसका इस्तेमाल ईरान में हमले के लिए किया जा रहा है.
यह पहली बार है जब ईरान ने सैन्य ठिकानों की जगह कंपनियों को निशाने पर लिया है. जिससे सैन्य संघर्ष अब अपनी पारंपरिक सीमाओं को पार कर रहा है.
-भारत एक्सप्रेस
Natarajasana Preparatory Yoga Poses: नटराजासन एक कठिन बैलेंसिंग और बैकबेंड योगासन है, जिसे करने से…
समाधान अभियान के वार्षिक दिवस 2026 में जारी अध्ययन के अनुसार, अधिकांश लोग पॉक्सो शब्द…
साल 2026 का मेडिसिन नोबेल पुरस्कार कार्ल डाइसरोथ, पीटर हेगमैन और जॉर्ज नागेल को ऑप्टोजेनेटिक्स…
Rajpal Yadav: चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट ने आखिरी मौका दिया…
Jantar Mantar Knife Attack: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पैरामिलिट्री जवान पर चाकू…
India Switzerland Partnership: पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति गाय परमेलिन से मुलाकात में भारत-स्विट्जरलैंड संबंधों…