खेल

IPL 2023: क्या CSK के लिए फिर से खेलेंगे रविंद्र जडे़जा ? जानिए- फ्रेंचाइजी ने क्या कहा ?

आईपीएल(IPL) 2023 के लिए मिनी ऑक्शन होने में अभी बस कुछ ही महीने का समय बचा है. इसके लिए फैंस अभी से उत्साहित होने लगे है कि कौन खिलाड़ी किस टीम में जाएगा. बता दें कि दिसंबर के महीने में मिनी ऑक्शन होना है. जिसके लिए खिलाड़ियों को लेकर अभी से सोच-विचार शुरू कर दिए गए है. लेकिन इस मिनी ऑक्शन में सबसे बड़ा सवाल है कि क्या रविंद्र जडेजा फिर से एक बार चैन्नई के लिए खेल पाएंगे. क्योंकि पिछले बार रविंद्र जडेजा और चेन्नई टीम की बीच कुछ अनबन की ख़बरें सामने आई थीं

क्या चेन्नई टीम से अलग होंगे जडेजा ?

बता दें कि एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) को इस साल रिलीज़ कर देगी. इससे पिछले सीज़न में खबर सामने आई थी कि जडेजा और चेन्नई की फ्रेंचाइज़ी के बीच अनबन हुई थी. इससे पहले भी एक और रिपोर्ट सामने आई थी जिसमें ये कहा गया था इस बार रविंद्र को टीम से रिलीज कर दिया जाएगा.

चेन्नई टीम के मैनेजमेंट ने क्या कहा ?

रविंद्र जडेजा को चेन्नई से रिलीज करने की खबर को लेकर टीम के सूत्रों की तरफ से कहा गया है कि ये सभी अफवाह है हमने अभी जडेजा को टीम से अलग करने को लेकर कुछ भी नहीं सोचा है. जिसके बाद जब उनसे पूछा गया कि क्या रविंद्र जडेजा टीम से अलग होना चहाते है. तो उन्होने कि अभी हमारी जडेजा से कुछ भी बात नहीं हुई है. लेकिन उन्हे बाहर करने का कोई सवाल नहीं बनता.

रविंद्र जड़ेजा को लेकर धोनी की राय

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक सीएसके के कप्तान धोनी ने मैनेजमेंट को साफ कर दिया है कि जडेजा को रिलीज नहीं किया जा सकता. वो टीम के सबसे अहम खिलाड़ी हैं और धोनी को लगता है कि कोई भी खिलाड़ी जडेजा की जगह नहीं ले सकता.

IPL 2022 में किया था खराब प्रदर्शन

रवींद्र जडेजा को IPL से पहले चेन्नई सुपर किंग्स का कप्तान बनाया गया था. लेकिन टीम के खराब प्रदर्शन के लिए उनसे कप्तानी छीनकर वापस एमएस धोनी को सौंपी गई थी. जडेजा ने 8 मुकाबलों में टीम की कप्तानी की थी. जिसमें से सिर्फ 2 मैचों में जीत मिली. बाकी के 6 मैच में हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद रवींद्र जडेजा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से टीम के 2021 और 2022 सीजन से संबंधित सभी पोस्ट भी हटा दिए थे.

– भारत एक्सप्रेस

 

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘बेहद खतरनाक और हिंसक, देखते ही दें सूचना!’ FBI की ‘मोस्ट वांटेड’ लिस्ट में आया गोल्डी बराड़

Goldy Brar FBI Most Wanted: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुड़े आरोपी गोल्डी बराड़ को FBI…

2 minutes ago

मंगलवार को बन रहा हर्षण और भरणी का महासंयोग, जानें शुभ मुहूर्त, चौघड़िया और राहुकाल का सटीक समय

29 सितंबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि शाम 5:11 बजे तक रहेगी,…

1 hour ago

मंगलवार को हर्षण योग से बदल जाएंगे राशियों के सितारे, मेष को मिलेगा अटका धन और कन्या को पदोन्नति

Aaj Ka Rashifal: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को आश्विन कृष्ण तृतीया, अश्विनी-भरणी नक्षत्र और हर्षण…

1 hour ago

आज का मेष राशिफल: भागदौड़ के बीच बढ़ेगा उत्साह, करियर में मिल सकते हैं नए अवसर

Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी और नए…

2 hours ago

आज का मिथुन राशिफल: करियर में खुलेंगे नए रास्ते, यात्रा से मिलेगा लाभ; आय बढ़ने के भी संकेत

Aaj Ka Mithun Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए आज करियर और कारोबार में नए…

2 hours ago