देश

महिला IPS का एक अपना अलग अंदाज, अपनी ही पुलिस को भेष बदलकर जांचा

पुलिस अधीक्षक चारू निगम  ने पुलिस के रिस्पांस टाइम और सतर्कता को जांचने के लिए अनोखा और अलग तरीका निकाला. चारू निगम ने लूट की सूचना देते समय खुद का नाम सरिता चौहान बताया.

हेलो! मैं सरिता चौहान बोल रही हूं. दिबियापुर रोड  प्लास्टिक सिटी के पास बाइक सवार 2 लुटेरों ने तमंचा दिखाकर लूटपाट की. इस घटना की जानकारी मिलते ही थाना और चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची. और सरिता से घटना कि जानकारी ली. उन्होंने बताया कि  वह बाइक से जा रही थी.  तभी अचानक रास्ते में उनके साथ ये घटना हुई. गुरुवार को पुलिस कंट्रोल रूम 112 पर यह सूचना आग की तरफ फैल गई.

घटनास्थल पर मोबाइल फोन से बात कर रही महिला से  पुलिस ने उनसे नाम पूछा.  पता लगा कि उसी ने सूचना दी है. नाम भी बताया. इसके बाद पुलिस ने आने जाने  वाले वाहनों को रोकते हुए सतर्कता बढ़ा दी. देर शाम तक ये सिलसिला जारी रहा.

बाद में पता लगा कि पीड़िता कोई और नहीं पुलिस अधीक्षक चारू निगम ही हैं. जिन्होंने महकमे की मुस्तैदी को जांचने के लिए झूठी लूट की घटना  होने की सूचना दी.

बता दें पुलिस महकमें की जांच पड़ताल करने के लिए मैडम पुलिस अधीक्षक  ने अनोखा जाल बिछाया. इसके लिए मैडम ने सबसे पहले तो रास्ते का सुनसान रास्ता चुना ताकि किसी को भी किसी तरह का शक ना हो. इतना ही मैडम साहिबा ने तमंचे के बल पर अपने साथ लूट होने की जानकारी पुलिस थाने में दी. इसके साथ ही पुलिस कंट्रोल रूम सहिल हेल्पलाइन नंबर पर फोन किया.

काफी देर तक पुलिस इधर से उधर  लुटेरों को पकड़ने के लिए भागती रही. कुछ समय बीत जाने के बाद सारा सच पता लगा तो उनके चेहरे का रंग बदला गया, क्योंकि, घटना की जानकारी पर उनके हाथ पांव फूल गए थे.

उन्होंने  कहा कि वह बाइक से जा रही थी. रास्ते में उनसे लूट हो गई. पहुंचे पुलिस कर्मियों में कोई भी उन्हें पहचान नहीं सका.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

Railway Alert: त्योहारों के बीच रेलवे का बड़ा फैसला, 22 नवंबर तक कई ट्रेनें रद्द और कई का समय बदला; देखें पूरी लिस्ट

Train Cancellation: दक्षिण मध्य रेलवे ने मनोहराबाद यार्ड में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 22 नवंबर…

12 minutes ago

“अक्षरा मेरी बच्ची, बाबू और बेटा जैसी…” पवन सिंह ने मांगी माफी, जानिए क्या बोले पावर स्टार?

भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने मुंगेर में एक कार्यक्रम के दौरान अक्षरा सिंह से दिल…

43 minutes ago

‘ये कायर लोग हैं’, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर CM फडणवीस का अल्टीमेटम, बोले- किसी भी गैंग को बख्शा नहीं जाएगा

Tiger Shroff Firing Case: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि अभिनेता टाइगर श्रॉफ…

45 minutes ago

सिर्फ टाइगर ही नहीं, इन स्टार्स के घर पर भी हो चुकी है फायरिंग, देखें पूरी लिस्ट

बॉलीवुड स्टार्स पर हमले और फायरिंग की घटनाएं लगातार बढ़ते जा रहे हैं. हाल ही…

60 minutes ago

‘हे देवेश्वरी! आप भक्तों की संकटों से रक्षा करती हैं’, प्रधानमंत्री मोदी ने मां सिद्धिदात्री से की मंगलकामना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर देवी दुर्गा…

1 hour ago

योगी सरकार का मास्टरस्ट्रोक! CM योगी ने नवरात्र पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिया बंपर तोहफा, बढ़ाकर कर दिया इतना मानदेय

UP Anganwadi Salary: नवरात्र पर सीएम योगी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को तोहफा देते हुए मानदेय…

2 hours ago