नवीनतम

IBPS Recruitments 2022: बैंकों में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर,जानिए कब तक कर सकते हैं आवेदन

बैंकों में नौकरी की इच्छा रखने वालो के लिए सुनहरा मौका है. जी हां आइबीपीएस (IBPS) ने कई पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन मांगे हैं. इसके लिए इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार दी गई लिंक www.ibps.in पर क्लिक  करके आवेदन कर सकते हैं. इस आवेदन  में 700 से ज्यादा पदों पर भर्तियां निकाली गई है. इच्छुक उम्मीदवार 27 नवम्बर 2022 तक आवेदन कर सकते हैं. अधिक जानकारी के लिए विभाग की आधिकारित साईट www.ibps.in पर जा कर जानकारी ले सकते है.

पद एवं संख्या
इंस्टिट्यूट ऑफ़ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने 10 से अधिक बैंकों में भर्ती निकाली है. इस भर्ती में स्पेशिलिस्ट  ऑफिसर के कुल 710 पदों पर भर्तियां निकाली  हैं. इसमें व्यक्तिगत अधिकारी, विपणन अधिकारी, कृषि क्षेत्र अधिकारी, आईटी अधिकारी, मानव संसाधन अधिकारी, राजभाषा अधिकारी और विधि अधिकारी के पद शामिल है.

एग्रीकल्चर फील्ड ऑफिसर – 516 पद
मार्केटिंग ऑफिसर –  100 पद
आई टी ऑफिसर-  44 पद
राजभाषा अधिकारी –  25 पद
एचआर / पर्सनल ऑफिसर – 15 पद
लॉ ऑफिसर –  10 पद

इन बैंकों में होगी भर्तियां

इंडियन ओवरसीज बैंक,
यूको बैंक,
बैंक ऑफ बड़ौदा,
केनरा बैंक,
इंडियन बैंक
बैंक ऑफ इंडिया,
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया,
बैंक ऑफ महाराष्ट्र,
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया,
पंजाब नेशनल बैंक,
पंजाब एंड सिंध बैंक

शैक्षिक योग्यता

उम्मीदवारों को इन पदों पर आवेदन करने के लिए पदों के अनुसार अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता रखी गई है.

उम्रसीमा

इन पदों के लिए 20 साल से लेकर 30 साल तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.

महत्वपूर्ण तिथियां

1 नवम्बर 2022 से लेकर 21 नवम्बर 2022 तक आवेदन करने की तारीख तय की गई है.
प्रारंभिक परीक्षा जनवरी महीने में होगी.
मेन्स परीक्षा 29 जनवरी 2023 तक ली जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

सज्जाद जहीर की कहानी: रावलपिंडी षड्यंत्र, जेल से रिहाई और भारत वापसी

सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…

4 minutes ago

गश्त के दौरान ASI को लगी गोली, दरभंगा में पुलिसकर्मी पर फायरिंग से मचा हड़कंप

Bihar News: दरभंगा के सकतपुर थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान एएसआई रणधीर कुमार को…

1 hour ago

12 महीने में 119 बच्चों को घर पहुंचाया, दिल्ली पुलिस की महिला हेड कॉन्स्टेबल चंचल बनीं मिसाल

दिल्ली पुलिस की हेड कॉन्स्टेबल चंचल ने एक साल के भीतर 119 लापता बच्चों और…

2 hours ago