खेल

IPL 2024, GT Vs KKR: गुजरात टाइटंस के लिए आज का मुकाबला करो या मरो जैसा, घरेलू मैदान पर केकेआर से होगा सामना

IPL 2024, GT Vs KKR: कप्तान शुभमन गिल की फॉर्म में वापसी से उत्साहित गुजरात टाइटंस को अगर प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जीवंत रखना है तो उसे अंक तालिका में शीर्ष पर चल रहे कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ सोमवार को यहां होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी.

गिल ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पिछले मैच में शतक जड़कर अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी. यह आईपीएल में उनका चौथा शतक था. उनके अलावा साईं सुदर्शन ने भी शतक लगाया. प्लेऑफ में जगह बनाने वाली पहली टीम केकेआर के खिलाफ इन दोनों का प्रदर्शन टाइटंस के लिए काफी मायने रखेगा.

अभी सात टीम प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई हैं. राजस्थान रॉयल्स (16) और सनराइजर्स हैदराबाद (14) दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं. चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल और लखनऊ सुपरजाइंट्स के समान 12 अंक हैं. टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के 10 अंक हैं और वह अधिकतम 14 अंक तक पहुंच सकते हैं. टाइटंस का नेट रन रेट अच्छा नहीं है और ऐसे में अगर टीम अंतिम चार में जगह बनाती है तो यह किसी चमत्कार से कम नहीं होगा. हालांकि यह निश्चित है कि टाइटंस की टीम अगर मगर के समीकरण में बने रहने के लिए अपनी तरफ से कोई कसर नहीं छोड़ेगी.

टाइटंस के गेंदबाज इस सत्र में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं. उसके तेज गेंदबाजों में निरंतरता का अभाव है जबकि स्पिनर रन लुटा रहे हैं. चेन्नई के खिलाफ पिछले मैच में हालांकि उसने पहले तीन ओवर में ही तीन विकेट हासिल कर लिए थे. अनुभवी मोहित शर्मा और राशिद खान का गेंदबाजी में प्रदर्शन टीम के लिए काफी मायने रखेगा. बल्लेबाजी में टाइटंस के शीर्ष क्रम को अच्छा प्रदर्शन करना होगा. पिछले मैच को छोड़कर बाकी मैचों में उसके चोटी के बल्लेबाज अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए थे. गिल और सुदर्शन ने पिछले मैच में पहले विकेट के लिए 210 रन की रिकार्ड साझेदारी की थी.

जहां तक केकेआर का सवाल है तो वह शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश करेगी. उसे चोटी की दो टीम में बने रहने के लिए बाकी बचे दो मैच में केवल एक जीत की जरूरत है. केकेआर ने पिछले मैच में मुंबई इंडियंस को 18 रन से हराकर प्लेऑफ में अपनी जगह सुरक्षित की थी. केकेआर के लिए सुनील नारायण अभी तक तुरुप का इक्का साबित हुए हैं. उन्होंने अभी तक 461 रन बनाने के अलावा 15 विकेट के लिए हैंं. वेस्टइंडीज के एक अन्य खिलाड़ी आंद्रे रसेल ने भी 222 रन बनाने के साथ 15 विकेट लेकर अपनी छाप छोड़ी है.

लेग स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने अभी तक 18 विकेट लिए हैं और वह अच्छी लय में दिख रहे हैं. सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट फिर से टीम को अच्छी शुरुआत देने की कोशिश करेंगे. अहमदाबाद की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल रही है और यह मैच भी बड़े स्कोर वाला हो सकता है. टाइटंस ने केकेआर के खिलाफ पिछले तीन मुकाबलों में से दो में जीत दर्ज की है लेकिन वह किसी तरह की ढिलाई नहीं बरत सकता है क्योंकि पिछले साल इसी मैदान पर रिंकू सिंह ने अंतिम ओवर में यश दयाल पर लगातार पांच छक्के जड़कर केकेआर को जीत दिलाई थी.

दोनों टीमें इस प्रकार हैं

कोलकाता नाइट राइडर्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), केएस भरत (विकेटकीपर), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, शेरफेन रदरफोर्ड, मनीष पांडे, आंद्रे रसेल, नितीश राणा, वेंकटेश अय्यर, अनुकूल रॉय, रमनदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, सुनील नारायण , वैभव अरोड़ा, चेतन सकारिया, हर्षित राणा, सुयश शर्मा, मिशेल स्टार्क, दुशमंथा चमीरा, साकिब हुसैन, मुजीब उर रहमान, गस एटकिंसन, अल्लाह गज़नफ़र और फिल साल्ट.

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), डेविड मिलर, मैथ्यू वेड, रिद्धिमान साहा, केन विलियमसन, अभिनव मनोहर, बी साई सुदर्शन, दर्शन नालकांडे, विजय शंकर, जयंत यादव, राहुल तेवतिया, नूर अहमद, साई किशोर, राशिद खान, जोशुआ लिटिल, मोहित शर्मा, अजमतुल्लाह उमरजई, उमेश यादव, शाहरुख खान, सुशांत मिश्रा, कार्तिक त्यागी, मानव सुथार, स्पेंसर जॉनसन, संदीप वारियर और बीआर शरथ.

ये भी पढ़ें- IPL 2024, CSK Vs RR Match Highlights: प्लेऑफ के नजदीक पहुंची चेन्नई सीएसके, घरेलू मैदान पर राजस्थान रॉयल्स को रौंदा

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

‘वीजा पर आई थीं अमेरिका, अब संसद में बुलंद करेंगी आवाज’ म‍िडटर्म इलेक्‍शन में भारतीय मूल की प्रमिला जयपाल ने जीता चुनाव

Pramila Jayapal: प्रमिला जयपाल का जन्म भारत में हुआ था. उन्होंने अपना बचपन भारत, इंडोनेशिया…

20 minutes ago

अगले 11 घंटे…15 राज्यों में मौसम काटेगा भयंकर बवाल! 70 की स्पीड से आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट

मौसम के बदलते मिजाज के बीच IMD के पूर्वानुमान में कई राज्यों में भारी बारिश,…

1 hour ago

ट्रंप की हार से तेल की कीमतों में हाहाकार…! 1 दिन में 9% टूटा क्रूड ऑयल, भारत को मिला दिवाली गिफ्ट

Crude Oil Price: अमेरिकी मिडटर्म चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी को झटका लगने और ईरान युद्ध…

2 hours ago

Aaj Ka Panchang: आज है रमा एकादशी और मालव्य योग..! भूलकर भी न करें ये बड़ी गलती, जानें शुभ मुहूर्त

आज 5 नवंबर 2026 को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की रमा एकादशी मनाई जा…

2 hours ago

रमा एकादशी पर बन रहा मालव्य योग..! मकर-धनु समेत इन 5 राशियों की बदल जाएगी किस्मत, मेष वाले सावधान

5 नवंबर 2026 को रमा एकादशी पर मालव्य, बुधादित्य और लक्ष्मीनारायण योग का संयोग बन…

2 hours ago