सोते समय अचानक क्यों लगता है ऊंचाई से गिरने का झटका? जानें वजह
10 राज्यों की 96 सीटों पर वोटिंग
Lok Sabha Election 2024 Phase 4 Voting: देश में लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के तहत उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना समेत 10 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों की 96 लोकसभा सीटों पर आज मतदान होने जा रहा है. इस चरण में समाजवादी पार्टी (सपा) के चीफ अखिलेश यादव, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, तृणमूल कांग्रेस की नेता महुआ मोइत्रा और एआईएमआईएम के चीफ असदुद्दीन ओवैसी जैसे प्रमुख उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत का फैसला होगा.
चुनाव आयोग के मुताबिक, चुनाव के चौथे चरण में कुछ प्रमुख उम्मीदवारों में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (कन्नौज, उप्र) और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (बेगूसराय, बिहार), नित्यानंद राय (उजियारपुर, बिहार) और रावसाहेब दानवे (जालना, महाराष्ट्र) शामिल हैं. इनके अलावा कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी और तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार एवं पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान (दोनों बहरामपुर, पश्चिम बंगाल से), भाजपा की पंकजा मुंडे (बीड, महाराष्ट्र), एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (हैदराबाद-तेलंगाना) और आंध्र प्रदेश में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष वाई एस शर्मिला (कडप्पा) चुनाव मैदान में हैं.
केंद्रीय मंत्री अजय कुमार मिश्रा उत्तर प्रदेश की खीरी सीट से हैट्रिक बनाने की जुगत में हैं. उनका बेटा 2021 के लखीमपुरी हिंसा कांड में आरोपी है. तृणमूल कांग्रेस की महुआ मोइत्रा भी पश्चिम बंगाल की कृष्णानगर सीट से फिर संसद पहुंचने के प्रयास में लगी हुई हैं. उन्हें प्रश्न पूछने के बदले नकदी लेने के मामले में लोकसभा से निष्कासित कर दिया गया था.
अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा आसनसोल से दोबारा चुनाव लड़ रहे हैं, जहां उनका मुकाबला भाजपा के वरिष्ठ नेता एस एस अहलूवालिया से है. भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के पूर्व अध्यक्ष दिलीप घोष और तृणमूल कांग्रेस के कीर्ति आजाद बर्धमान-दुर्गापुर से चुनाव लड़ रहे हैं.
10 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों की 96 लोकसभा सीटों के लिए कुल 1,717 उम्मीदवार मैदान में हैं. वोटरों की संख्या 17.70 करोड़ से अधिक है. आयोग के मुताबिक, इस चरण में 8.73 महिलाओं सहित 17.70 करोड़ से अधिक पात्र मतदाताओं के लिए 1.92 लाख मतदान केंद्रों पर 19 लाख से अधिक मतदानकर्मी तैनात किए गए हैं.
लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान तक कुल 543 लोकसभा सीटों में से 283 सीटों पर मतदान संपन्न हो चुका था. आज तेलंगाना की 17, आंध्र प्रदेश की 25, उत्तर प्रदेश की 13, बिहार की पांच, झारखंड की चार, मध्य प्रदेश की आठ, महाराष्ट्र की 11, ओडिशा की चार और पश्चिम बंगाल की आठ एवं जम्मू कश्मीर की एक लोकसभा सीट (श्रीनगर) पर सोमवार को मतदान होगा.
बता दें कि श्रीनगर सीट के चुनाव में लगभग 17.48 लाख लोग मतदान करने के पात्र हैं और 24 उम्मीदवार मैदान में हैं. अगस्त 2019 में अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को हटाये जाने के बाद कश्मीर में यह पहला बड़ा चुनाव है. वहां नेशनल कॉन्फ्रेंस ने शिया नेता आगा सैयद रुहुल्ला मेहदी को चुनाव मैदान में उतारा है, जबकि पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से युवा नेता वहीद परा मैदान में हैं. अपनी पार्टी ने अशरफ मीर को अपना प्रत्याशी बनाया है, जबकि भाजपा ने उम्मीदवार नहीं उतारा है.
आज 13 मई को ही आंध्र प्रदेश में सभी 25 लोकसभा सीट पर और सभी 175 विधानसभा सीट पर भी चुनाव होगा. राज्य में वाईएसआरसी, कांग्रेस नीत ‘इंडिया’ गठबंधन और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है. राज्य में राजग में भाजपा, चंद्रबाबू नायडू की तेदेपा और पवन कल्याण की जनसेना पार्टी शामिल हैं.
लोकसभा चुनाव के इस चौथे चरण में ओडिशा की 28 विधानसभा सीट पर भी मतदान होना है.
यह भी पढ़िए: मायावती का नाम ले-लेकर मांग रही थीं वोट, फिर भी क्यों कट गया श्रीकला का टिकट?
– भारत एक्सप्रेस
Anand Vihar Railway Station: छठ पूजा पर घर जाने के लिए दिल्ली के आनंद विहार…
Pramila Jayapal: प्रमिला जयपाल का जन्म भारत में हुआ था. उन्होंने अपना बचपन भारत, इंडोनेशिया…
मौसम के बदलते मिजाज के बीच IMD के पूर्वानुमान में कई राज्यों में भारी बारिश,…
Crude Oil Price: अमेरिकी मिडटर्म चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी को झटका लगने और ईरान युद्ध…
आज 5 नवंबर 2026 को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की रमा एकादशी मनाई जा…
5 नवंबर 2026 को रमा एकादशी पर मालव्य, बुधादित्य और लक्ष्मीनारायण योग का संयोग बन…