खेल

MI vs RCB: मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11 से सूर्यकुमार यादव बाहर, आरसीबी में विल जैक को मिला मौका

MI vs RCB: आईपीएल में आज मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच भिड़ंत हो रही है. इस मुकाबले में सूर्यकुमार यादव को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली. वह बतौर इम्पैक्ट प्लेयर टीम के लिए खेलेंगे. मुंबई ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है. सूर्यकुमार यादव की इंजरी से वापसी हुई है, ऐसे में वह पहली पारी में पील्डिंग नहीं करेंगे.लेकिन दूसरी पारी में वह बल्लेबाजी करेंगे. इधर, आरसीबी ने भी अपनी प्लेइंग इलेवन में बड़ा बदलाव करते हुए कैमरन ग्रीन की जगह पर विल जैक को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया है.

सूर्यकुमार यादव प्लेइंग इलेवन से बाहर

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कैमरन ग्रीन को लगातार 4 मैचों में आजमाया था, लेकिन उनका प्रदर्शन निराशाजनक था. जिसके बाद टीम हित को ध्यान में रखते हुए विल जैक को मौका दिया गया. सूर्यकुमार यादव को चौथे मुकाबले में टीम की प्लेइंग इलेवन में मौका दिया गया था लेकिन वह उस मैच में डक पर आउट हो गए थे. मुंबई ने गेंदबाजी में पीयुष चावला को बाहर कर श्रेयस गोपाल को मौका दिया है. आरसीबी में विल जैक, महिपाल लोमरोर और विजयकुमार वैश्य को मौका मिला है.

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

मुंबई इंडियंस- रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, मोहम्मद नबी, श्रेयस गोपाल, जसप्रीत बुमराह, गेराल्ड कोएत्जी, आकाश मधवाल.

सबस्टीट्यूट प्लेयर- सूर्यकुमार यादव, डेवाल्ड ब्रेविस, नमन धीर, नेहल वढेरा, हार्दिक देसाई.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू- फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, विल जैक, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), महिपाल लोमरोर, रीस टॉप्ली, विजयकुमार वैश्य, मोहम्मद सिराज, आकाशदीप.

सबस्टीट्यूट प्लेयर- सुयश प्रभुदेसाई, करन शर्मा, सौरव चौहान, स्वप्निल सिहं, राजन कुमार.

ये भी पढ़ें- IPL 2024, MI vs RCB: वानखेड़े में मुबई इंडियंस से भिड़ेगी आरसीबी, जानें संभावित प्लेइंग 11

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

अगले 8 घंटे 18 राज्यों में जबरदस्त कहर ढाएगा मौसम..! 80 की स्पीड से आंधी और मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट जारी

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान 'मुरासु' (Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना…

17 minutes ago

Florida Plane Crash: बाल-बाल बचे डोनाल्ड ट्रंप, घर से 10 KM दूर प्लेन हुआ क्रैश, 9 लोगों की हुई मौत

Florida Plane Crash: अमेरिका के साउथ फ्लोरिडा के रिहायशी इलाके में एक प्राइवेट प्लेन क्रैश…

22 minutes ago

आज बन रहा है शक्तिशाली लक्ष्मी योग…! भूलकर भी न करें ये गलती, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

सोमवार, 2 नवंबर 2026 को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी और नवमी तिथि…

2 hours ago

आज बन रहा है दुर्लभ लक्ष्मी योग: वृषभ और कन्या राशि को शानदार मौका, मिथुन वाले सावधान

आज सोमवार को ग्रहों की विशेष चाल और लक्ष्मी योग के प्रभाव से वृषभ, कन्या,…

2 hours ago

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

11 hours ago