खेल

IPL 2025: प्लेऑफ से पहले आरसीबी से जुड़े जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी, जोश हेजलवुड भी हुए टीम में शामिल

IPL 2025 के प्लेऑफ मुकाबलों से ठीक पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने अपनी गेंदबाजी को और धार देने के लिए दो अहम बदलाव किए हैं. जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी को टीम में शामिल किया गया है, वहीं ऑस्ट्रेलियाई पेसर जोश हेजलवुड चोट से उबरकर वापसी कर चुके हैं. इन दोनों खिलाड़ियों की मौजूदगी नॉकआउट मुकाबलों में आरसीबी की ताकत को बढ़ा सकती है.

ब्लेसिंग मुजरबानी को दक्षिण अफ्रीका के लुंगी एनगिडी की जगह टीम में अस्थायी रिप्लेसमेंट के तौर पर साइन किया गया है. एनगिडी आगामी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल की तैयारियों के लिए दक्षिण अफ्रीकी टीम में शामिल हो रहे हैं. आरसीबी ने 28 वर्षीय मुजरबानी को 75 लाख रुपये में अपनी टीम का हिस्सा बनाया है. वह मंगलवार को लखनऊ में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ टीम के अंतिम लीग मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे.

मुजरबानी हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज टेस्ट में जिम्बाब्वे के लिए खेले थे, जहां भले ही उनकी टीम को एक पारी और 75 रन से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने 143 रन देकर 3 विकेट लेकर सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी की. वे अब तक 70 टी20 इंटरनेशनल में 78 विकेट, 13 टेस्ट और 55 वनडे मुकाबलों में भी जिम्बाब्वे का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं.

आईपीएल में यह उनका पहला मौका होगा, हालांकि इससे पहले वह LSG के लिए नेट बॉलर के रूप में काम कर चुके हैं. मुजरबानी और आरसीबी के हेड कोच एंडी फ्लावर पहले भी पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में मुल्तान सुल्तान्स और ILT20 में गल्फ जायंट्स जैसी फ्रेंचाइजियों में साथ काम कर चुके हैं.

दूसरी ओर, जोश हेजलवुड भी चोट से उबरने के बाद टीम में लौट आए हैं. उन्हें 27 अप्रैल को कंधे में चोट लगी थी, जिसके बाद वे आईपीएल से बाहर हो गए थे और भारत-पाकिस्तान सीमा विवाद के कारण लीग के कुछ दिनों के निलंबन के बीच ऑस्ट्रेलिया लौट गए थे. उन्होंने वहां रिहैब पूरा किया और अब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ WTC फाइनल की तैयारियों के साथ-साथ RCB के नॉकआउट अभियान में भी अहम भूमिका निभाएंगे.

हेजलवुड इस सीजन में RCB के लिए सबसे ज्यादा 18 विकेट ले चुके हैं और उन्होंने केवल 10 मैचों में यह आंकड़ा हासिल किया है. अब उनकी वापसी टीम की गेंदबाजी यूनिट को और मजबूती देगी. RCB की कोशिश होगी कि वे लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ जीत दर्ज कर लीग स्टेज में टॉप-2 में अपनी जगह बनाए रखें. हालांकि, हार की स्थिति में टीम को तीसरे या चौथे स्थान पर संतोष करना पड़ सकता है.


ये भी पढ़ें- IPL 2025 : क्लासेन की घातक बल्लेबाजी ने गेंदबाजों के छुड़ाए पसीने, 39 गेंदों में बनाए नाबाद 105 रन, SRH ने केकेआर को दी करारी शिकस्त


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन! जंतर-मंतर से CJP के सौरभ दास और आशुतोष रांका हिरासत में लिए गए

दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर से CJP के सौरभ दास और सह-संयोजक आशुतोष रांका को हिरासत…

2 minutes ago

पीलीभीत में रामलीला कमेटी के फेर में चल गई गोली, 3 लोगों का हो गया मर्डर, इलाके में मचा कोहराम

Murder In Pilibhit: अमरिया कस्बे के रहने वाले अंकित गुप्ता और दूसरे पक्ष के कौशल…

18 minutes ago

दिनभर हंगामा, फिर भी खाली हाथ लौटे राहुल गांधी! SC में आखिर क्यों फाइल नहीं हुई पिटीशन?

Rahul Gandhi News: SIR के खिलाफ राहुल गांधी और INDIA गठबंधन की याचिका सुप्रीम कोर्ट…

26 minutes ago

सगाई टूटने के 6 महीने बाद फिर साथ आए क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल, सोशल मीडिया पर किया बड़ा ऐलान

क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और उनकी मंगेतर आकृति अग्रवाल एक बार फिर साथ आ गए हैं.…

39 minutes ago

सड़क से सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई, नवंबर में विपक्ष की बड़ी रैली की तैयारी! दिल्ली से बंगाल तक आंदोलन फैलाने की रणनीति

INDIA Bloc: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA ब्लॉक अपने विरोध को व्यापक…

44 minutes ago