खेल

IPL 2025 Final Match: फाइनल में प्रभसिमरन सिंह की पंजाब किंग्स टीम, पिता को बेटे पर फख्र

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल मैच खेला जाना है. दोनों ही टीमें अपना पहला खिताब जीतने के इरादे से मंगलवार को इस मैदान पर उतरेंगी.

पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह इस सीजन 16 मुकाबलों में 523 रन बना चुके हैं. इस दौरान उनके बल्ले से चार अर्धशतक भी देखने को मिले हैं.

प्रभसिमरन सिंह के पिता सतविंदरपाल सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा, “एक पिता के लिए इससे ज्यादा गर्व की बात क्या होगी कि उसका बेटा एक टीम के लिए इतना अच्छा कर रहा है. इस सीजन प्रभसिमरन सिंह, प्रियांक आर्या के साथ बतौर सलामी बल्लेबाज नजर आए हैं.”

प्रभसिमरन के मैच को लेकर बहुत ज्यादा उम्मीदें

सतविंदरपाल सिंह ने प्रियांक और प्रभसिमरन की तारीफ करते हुए कहा, “ये दोनों युवा, टैलेंटेड और आक्रामक हैं. इनकी आपसी समझ भी बहुत अच्छी है, जिसके चलते बहुत बढ़िया कर रहे हैं. हमें प्रभसिमरन के मैच को लेकर बहुत ज्यादा उम्मीदें हैं. ये बहुत अच्छा मैच होगा. इसमें कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी.”

सतविंदरपाल सिंह ने बताया कि प्रभसिमरन मैदान पर जाने से पहले उनसे बात करते हैं. इसके साथ ही उन्होंने फाइनल से पहले पंजाब किंग्स को शुभकामनाएं दी हैं.

आरसीबी और पंजाब किंग्स आईपीएल इतिहास में अब तक 36 मैच खेल चुकी हैं, जिसमें 18-18 मुकाबले दोनों ही टीमों ने अपने नाम किए हैं.

आरसीबी ने क्वालीफायर-1 में पंजाब किंग्स के खिलाफ आठ विकेट से जीत दर्ज की थी. 29 मई को न्यू चंडीगढ़ में खेले गए इस मुकाबले में पंजाब किंग्स 14.1 ओवरों में 101 रन पर सिमट गई, जिसके जवाब में आरसीबी ने 10 ओवरों में ही जीत हासिल कर ली थी.

इस निर्णायक मुकाबले में आरसीबी के सलामी बल्लेबाज फिलिप सॉल्ट ने 27 बॉल में नाबाद 56 रन बनाए थे. इसमें तीन छक्के और छह चौके शामिल थे.

यह भी पढ़िए: मैच से पहले अहमदाबाद में हुई बारिश, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स..कौन सी टीम जीतेगी पहली ट्रॉफी?

आईएएनएस

Recent Posts

धड़ाधड़ निलंबन! मध्य प्रदेश में क्यों गिर रही है पटवारियों पर गाज? ग्वालियर में 19 सस्पेंड

MP Patwari Suspension: मध्य प्रदेश में स्वामित्व योजना और सीएम हेल्पलाइन में लापरवाही पर बड़ा…

17 minutes ago

डीयू में गूंजा ‘भारत के लिए समाधान’ का मंत्र, प्रो. अशोक प्रसाद स्मृति व्याख्यान में पर्यावरण और विज्ञान पर मंथन

दिल्ली विश्वविद्यालय में आयोजित तीसरे प्रोफेसर अशोक प्रसाद स्मृति व्याख्यान में सतत विकास, जल संरक्षण…

37 minutes ago

‘सर, आप हर बार याद रखते हैं…’, जानिए हिमाचल प्रदेश के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री को अमित शाह ने क्यों किया फोन?

हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के जन्मदिन पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…

46 minutes ago

‘सेवा और संकल्प’: पीएम मोदी के विजन पर बोलीं दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, ‘विकसित दिल्ली’ से सजेगा ‘विकसित भारत’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का लेख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स…

2 hours ago

दिल्ली में 2 दिन नहीं मिलेगी शराब, अचानक क्यों लिया गया फैसला?

Delhi Liquor Shops Closed: राजधानी दिल्ली में अगले दो दिन के लिए शराब नहीं मिलेगी.…

2 hours ago