खेल

IPL 2026: क्या जल्द ही दूसरी शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं हार्दिक पंड्या? सोशल मीडिया पर फैल रहा चौंकाने वाला दावा

Hardik Pandya Second Marriage: IPL 2026 के रोमांच के बीच मुंबई इंडियंस के खेमे और उनके कप्तान हार्दिक पंड्या को लेकर एक बेहद चौंकाने वाली खबर सोशल मीडिया पर जंगल की आग की तरह फैल रही है. हार्दिक पिछले कुछ मैचों से चोट की वजह से टीम के साथ ट्रैवल नहीं कर रहे हैं लेकिन इसी बीच इंटरनेट पर उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर एक नया दावा किया जा रहा है. वायरल पोस्ट के मुताबिक हार्दिक पंड्या अपनी कथित गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा से बहुत जल्द शादी करने जा रहे हैं.

याद दिला दें कि हार्दिक पंड्या ने जुलाई 2024 में नताशा स्टेनकोविक से अपने तलाक का आधिकारिक एलान किया था. इसके बाद से ही उनका नाम माहिका शर्मा के साथ जोड़ा जा रहा है.

क्या है 22 मई की शादी का पूरा सच?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे दावों की मानें तो हार्दिक और माहिका आने वाली 22 मई को शादी के बंधन में बंध सकते हैं. हालांकि इस बात को लेकर अभी तक कोई भी अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. न तो खुद हार्दिक पंड्या ने और न ही मुंबई इंडियंस के मैनेजमेंट ने इस खबर की कोई पुष्टि की है. लेकिन इस वायरल पोस्ट में शादी की जो वजह बताई जा रही है, उसने क्रिकेट फैंस के होश उड़ा दिए हैं.

ड्रेसिंग रूम की बातें लीक होने का आरोप

वायरल दावे के अनुसार माहिका शर्मा आईपीएल सीजन के दौरान लगातार मुंबई इंडियंस के मैचों में स्टेडियम में देखी जा रही थीं. आरोप है कि मैच खत्म होने के बाद हार्दिक टीम की डी-ब्रीफिंग में शामिल होने के बजाय सीधे माहिका के पास चले जाते थे.

बात यहीं खत्म नहीं होती पोस्ट में यह भी आरोप लगाया गया है कि माहिका शर्मा के जरिए टीम के ड्रेसिंग रूम की कुछ अंदरूनी और गुप्त बातें बाहर लीक हो रही थीं. आपको बताते चलें कि इन दावों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और न ही हमारा चैनल इन दावों की पुष्टि करता है.

कहा जा रहा है कि इन सब विवादों के बाद BCCI ने कड़ा रुख अपनाया और खिलाड़ियों के साथ टीम कैंप में गर्लफ्रेंड्स के रहने पर पाबंदी लगा दी. सोशल मीडिया पर थ्योरी चल रही है कि इसी नियम से बचने और माहिका पर लगी पाबंदियों को खत्म करने के लिए हार्दिक ने तुरंत शादी करने का फैसला किया है, क्योंकि शादी के बाद पत्नी के तौर पर वह टीम के साथ रह सकेंगी.

ये भी पढ़ें- शुरुआती झटकों के बाद संभली चेन्नई, कार्तिक शर्मा की तूफानी फिफ्टी से लखनऊ को दिया 188 रनों का लक्ष्य

प्लेऑफ से बाहर मुंबई इंडियंस

अब अगर मैदान की बात करें तो यह सीजन हार्दिक पंड्या और मुंबई इंडियंस दोनों के लिए किसी बुरे सपने जैसा रहा है. हार्दिक की कप्तानी में टीम सिर्फ दो मैच जीत सकी और प्लेऑफ की रेस से पूरी तरह बाहर हो चुकी है. खुद हार्दिक का प्रदर्शन भी बेहद निराशाजनक रहा है, जहां उन्होंने 8 मैचों में सिर्फ 107 रन बनाए हैं और केवल 4 विकेट चटकाए हैं. खराब फॉर्म के बीच चोट और अब इस नई कंट्रोवर्सी ने हार्दिक की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

‘सुबह 7 बजे मेरे बेडरूम में घुसकर…’ CJP प्रोटेस्ट के बीच ध्रुव राठी का VIDEO जारी, हिरासत को बताया ‘किडनैपिंग’

Dhruv Rathee Video: CJP प्रदर्शन के बीच ध्रुव राठी ने वीडियो जारी कर हिरासत, फोन…

12 minutes ago

115 हजार सीमेंट बोरियों से बना डाली 70 फीट की मां दुर्गा, अदानी सीमेंट के इस अजूबे को देख क्यों हैरान रह गई दुनिया?

Adani Group Navratri Campaign: अदाणी सीमेंट ने कटनी (मध्य प्रदेश) के केमोर प्लांट में 15,000…

13 minutes ago

‘मेट्रो-इंटरनेट बिना रुकावट चले’, CJP प्रोटेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट के 5 निर्देशों से प्रशासन में हड़कंप

दिल्ली प्रदर्शन मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस…

23 minutes ago

23 घंटे हिरासत के बाद CJP के तीनों नेता रिहा, कोर्ट ने किन शर्तों पर दी राहत?

CJP protest Delhi: दिल्ली में CJP प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके,…

48 minutes ago

‘ग्रामोदय से राष्ट्रोदय के प्रणेता…’, नानाजी देशमुख की जयंती पर गृह मंत्री अमित शाह ने किया बड़ा नमन

गृह मंत्री अमित शाह ने भारत रत्न नानाजी देशमुख की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देते…

51 minutes ago

लो जी, अब डॉक्टर के यहां भी मरीज सुरक्षित नहीं! इलाज कराने पहुंची थी नाबालिग, सिविल सर्जन पर रेप का आरोप

Jharkhand News: कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार को एक नाबालिग लड़की से यौन…

1 hour ago