Bharat Express DD Free Dish

शुरुआती झटकों के बाद संभली चेन्नई, कार्तिक शर्मा की तूफानी फिफ्टी से लखनऊ को दिया 188 रनों का लक्ष्य

CSK vs LSG IPL 2026: शुक्रवार को लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जॉइंट्स के बीच शानदार मुकाबला हुआ. पहले बैटिंग करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 187 रन बनाए. चेन्नई की तरफ से कार्तिक शर्मा ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 42 गेंदों पर 71 रन बनाए.

CSK vs LSG IPL 2026

CSK vs LSG IPL 2026

CSK vs LSG IPL 2026: शुक्रवार को लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जॉइंट्स के बीच शानदार मुकाबला हुआ. पहले बैटिंग करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 187 रन बनाए. चेन्नई की तरफ से कार्तिक शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी खेली. इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में एलएसजी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था.

सीएसके की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने 7.2 ओवर में ही 52 रन तक अपने तीन प्रमुख विकेट गंवा दिए. संजू सैमसन 20 रन, कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ 9 रन और उर्विल पटेल 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. शुरुआती झटकों के बाद कार्तिक शर्मा और डेवाल्ड ब्रेविस ने पारी को संभाला और चौथे विकेट के लिए 70 रनों की अहम साझेदारी की.

कार्तिक शर्मा ने 42 बॉल पर बनाए 71 रन

चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे कार्तिक शर्मा ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 42 गेंदों पर 71 रन बनाए. उनकी पारी में 6 चौके और 5 छक्के शामिल रहे. यह इस सीजन में उनका दूसरा अर्धशतक रहा. वहीं Dewald Brevis ने 16 गेंदों पर 25 रन की तेज पारी खेली, लेकिन अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर सके.

शिवम दुबे और प्रशांत वीर की शानदार साझेदारी

आखिरी ओवरों में शिवम दुबे और प्रशांत वीर ने तेजी से रन बटोरे. दोनों बल्लेबाजों ने अंतिम 24 गेंदों में 45 रन जोड़कर सीएसके को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. शिवम दुबे ने सिर्फ 16 गेंदों पर नाबाद 32 रन बनाए, जिसमें पारी के आखिरी ओवर में लगाए गए दो छक्के और दो चौके शामिल थे. प्रशांत वीर 10 गेंदों पर 13 रन बनाकर नाबाद लौटे.

ये भी पढ़ें- तिलक वर्मा को ‘अंधेरा’ बोलकर बुरे फंसे अर्शदीप सिंह! वायरल हुआ Video तो सोशल मीडिया पर कुछ यूं मचा बवाल

एलएसजी की ओर से आकाश महाराज सिंह सबसे सफल गेंदबाज रहे. उन्होंने 4 ओवर में 26 रन देकर 3 विकेट झटके और सीएसके के टॉप ऑर्डर को शुरुआती झटके दिए. मोहम्मद शामी और शहबाज अहमद को 1-1 विकेट मिला. वहीं प्रिंस यादव ने 4 ओवर में 49 रन खर्च किए, जबकि मयंक यादव ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 26 रन दिए, हालांकि दोनों को कोई विकेट नहीं मिला.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read