IPL 2026 के रोमांच के बीच दिल्ली कैपिटल्स के फैंस के लिए आखिरकार वो खबर आ ही गई जिसका उन्हें बेसब्री से इंतजार था. टीम के स्टार बल्लेबाज और कप्तान KL Rahul अपनी पुरानी लय में लौट आए हैं. गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में राहुल ने न सिर्फ रनों का सूखा खत्म किया, बल्कि आलोचकों को भी करारा जवाब दिया. 211 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए राहुल ने जिस तरह की बल्लेबाजी की, उसे देखकर लगा ही नहीं कि वह पिछले मैचों में संघर्ष कर रहे थे.
इस पारी से पहले राहुल का फॉर्म टीम के लिए चिंता का विषय बना हुआ था. पिछले दो मैचों में उनके खाते में ‘शून्य’ और ‘एक’ रन दर्ज थे, जिससे सोशल मीडिया पर उनकी काफी किरकिरी हो रही थी. लेकिन बड़े खिलाड़ी की पहचान यही होती है कि वह दबाव में निखरता है. गुजरात के खिलाफ उन्होंने मैदान के चारों ओर शॉट्स लगाए और महज 30 गेंदों में अपना पचासा जड़ दिया. यह इस सीजन की उनकी पहली फिफ्टी है, जिसने दिल्ली की जीत की उम्मीदों को जिंदा कर दिया.
अर्धशतक पूरा करने के बाद केएल राहुल ने जो किया, उसने फैंस का दिल जीत लिया. उन्होंने हवा में दो उंगलियां लहराकर एक अनोखा सेलिब्रेशन किया. पहली नजर में देखने वालों को लगा कि शायद यह कोई नया स्टाइल है या किसी को चिढ़ाने का तरीका, लेकिन इसके पीछे की कहानी बहुत ही इमोशनल है.
दरअसल, राहुल का यह खास जेस्चर उनकी नन्हीं बेटी इवाराह (Evaarah) के लिए है. राहुल ने पहले भी साझा किया है कि उनकी बेटी अक्सर अपनी उंगलियों से इसी तरह का इशारा करती है और पिता होने के नाते उन्होंने अपनी लाडली की इसी क्यूट आदत को अपना सिग्नेचर स्टाइल बना लिया है. साल 2025 में इवाराह के जन्म के बाद से राहुल जब भी कोई बड़ी पारी खेलते हैं, तो वह इसी अंदाज में अपनी खुशी जाहिर करते हैं.
शुरुआत में कई लोगों को लगा कि राहुल सीटी बजाने का इशारा कर रहे हैं या किसी को चुप रहने के लिए कह रहे हैं, लेकिन अब साफ हो चुका है कि यह पूरी तरह से एक पिता का अपनी बेटी के प्रति प्यार है.
ये भी पढ़ें- DC vs GT: गुजरात की धुआंधार बल्लेबाजी, गिल-बटलर-सुंदर ने दिल्ली को दिया 211 रनों का टारगेट
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी पर भारतीय नागरिकता मिलने से पूर्व मतदाता सूची में…
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…
छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…
श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…
गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…