Ruturaj Gaikwad Fined: IPL 2026 का रोमांच चरम पर है, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच हुए मुकाबले के बाद मैदान के बाहर की हलचल ने सबका ध्यान खींच लिया है. इस मैच में खेल से ज्यादा चर्चा अनुशासन और जुर्माने की हो रही है. चेन्नई के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और दिल्ली के स्टार खिलाड़ी नीतीश राणा पर बोर्ड ने कड़ा एक्शन लिया है. दिलचस्प बात यह है कि जहाँ गायकवाड़ को कप्तानी की एक चूक भारी पड़ी, वहीं नीतीश राणा तो मैच खेलने उतरे भी नहीं थे, फिर भी उन पर तगड़ा जुर्माना ठोक दिया गया.
चेन्नई सुपर किंग्स के नए कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को ‘स्लो ओवर रेट’ का दोषी पाया गया है. मैच के दौरान सीएसके की टीम तय समय सीमा के भीतर अपने ओवर पूरे नहीं कर पाई. आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.22 के तहत यह पहली गलती थी, इसलिए गायकवाड़ पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है.
सीजन 2026 में ऋतुराज ऐसे दूसरे कप्तान हैं जिन्हें यह सजा मिली है. उनसे पहले पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर तो दो बार यह गलती दोहरा चुके हैं और भारी भरकम जुर्माना भर चुके हैं.
दिल्ली कैपिटल्स के नीतीश राणा के साथ जो हुआ, वह थोड़ा हैरान करने वाला है. नीतीश इस मैच में ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ के तौर पर बेंच पर बैठे थे और उन्होंने मैदान पर बल्ला तक नहीं थामा था. इसके बावजूद अंपायर से बदतमीजी करना उन्हें भारी पड़ गया. अंपायर के साथ ऊंची आवाज में बहस करने के चलते उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत हिस्सा काट लिया गया है और उनके खाते में 1 डिमेरिट पॉइंट भी जोड़ दिया गया है.
ये भी पढ़ें- संजू सैमसन की तबाही, 115 रनों की नाबाद पारी से चेन्नई को दिलाया 212 का विशाल स्कोर
यह पूरा ड्रामा मैच के 19वें ओवर में शुरू हुआ. दिल्ली के बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स बल्लेबाजी कर रहे थे और वे अपने ग्लव्स बदलना चाहते थे. लेकिन फोर्थ अंपायर ने उन्हें ग्लव्स बदलने की इजाजत नहीं दी. इत्तेफाक देखिए कि उसी ओवर में स्टब्स कैच आउट हो गए. बस, फिर क्या था! दिल्ली का डगआउट भड़क गया. नीतीश राणा और दिल्ली के कोच सीधे फोर्थ अंपायर के पास जा पहुंचे और गरमा-गरम बहस शुरू हो गई. नीतीश राणा अंपायर पर चिल्लाते नजर आए, जिसे मैच अधिकारियों ने खेल भावना के खिलाफ माना.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Swami Govind Dev Giri wishes Amit Shah birthday: गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर…
पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा वैश्विक व्यवस्था आज की चुनौतियों का समाधान नहीं कर…
Chandauli Double Murder: चंदौली के धीना थाना क्षेत्र में दो युवकों के शव बोरे में…
Kashi Sanskriti Sansad Sunil Deodhar Swami Jitendranand: काशी में 3, 4 और 5 नवंबर को…
15th All India Police Archery Championship Ranchi Santosh Gangwar: रांची के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में…
तिब्बत और चीन में 7.0 तीव्रता के भूकंप से कई इलाकों में झटके महसूस किए…