दुनिया

‘खिसयानी बिल्ली खंभा नोचे’: ईरान को छोड़ चीन पर क्यों फायर हुए ट्रंप? इस्लामाबाद से खाली हाथ लौटे वेंस

US Iran Peace Talks: पाकिस्तान की राजधानी में अमेरिका और ईरान के बीच करीब 21 घंटे तक चली बातचीत बिना किसी नतीजे के टूट गई है. अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस रविवार तड़के एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बेहद तल्ख तेवरों के साथ वॉशिंगटन के लिए रवाना हो गए. वेंस ने साफ शब्दों में कहा कि वे खाली हाथ लौट रहे हैं क्योंकि ईरान उनकी शर्तों को मानने के लिए तैयार नहीं है. इस बीच, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी आग में घी डालने का काम किया है. उन्होंने चीन को सीधी चेतावनी दी है कि अगर उसने ईरान को हथियारों की सप्लाई की, तो बीजिंग को ऐसी मुश्किलें झेलनी पड़ेंगी जो उसने सोची भी नहीं होंगी.

इस्लामाबाद में 21 घंटे का ड्रामा

इस्लामाबाद में चल रही इस वार्ता पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी थीं. माना जा रहा था कि शायद मिडिल ईस्ट में जारी तनाव थमेगा, लेकिन वेंस के बयानों ने उम्मीदों पर पानी फेर दिया. उन्होंने कहा, “बुरी खबर यह है कि हम किसी समझौते पर नहीं पहुंच पाए हैं. हमने अपना अंतिम और सबसे बेहतरीन प्रस्ताव रखा था, लेकिन ईरान ने उसे स्वीकार नहीं किया. मुझे लगता है कि ये समझौता न होना ईरान के लिए ज्यादा बुरा साबित होगा.”

वेंस ने ये भी साफ किया कि अमेरिका अपनी सीमाओं और शर्तों को लेकर पहले ही स्पष्ट था और वह किसी भी कीमत पर झुकने को तैयार नहीं था. हालांकि, उन्होंने इस विफलता के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार नहीं ठहराया. वेंस के अनुसार, पाकिस्तानियों ने दोनों देशों के बीच की खाई को भरने की पूरी कोशिश की, लेकिन दोनों पक्षों की जिद के आगे कूटनीति हार गई.

परमाणु कार्यक्रम और लेबनान पर अटका पेंच

दरअसल, अमेरिका चाहता था कि ईरान अपना परमाणु हथियार बनाने का कार्यक्रम और यूरेनियम संवर्धन (Enrichment) तुरंत बंद करे. वहीं, ईरान की अपनी मांगें थीं. ईरान चाहता था कि अमेरिका उसकी जब्त की गई संपत्तियों को तुरंत रिलीज करे. साथ ही, ईरान की एक बड़ी शर्त यह भी थी कि लेबनान को भी इस युद्धविराम समझौते का हिस्सा बनाया जाए. जब ईरान ने परमाणु कार्यक्रम रोकने से साफ इनकार कर दिया, तो जेडी वेंस ने बातचीत की मेज छोड़ना ही बेहतर समझा.

क्या ईरान बनेगा अगला यूक्रेन?

शांति वार्ता फेल होने के ठीक बाद व्हाइट हाउस के बाहर डोनाल्ड ट्रंप का गुस्सा फूट पड़ा. अमेरिकी खुफिया रिपोर्टों में दावा किया गया है कि चीन अगले कुछ हफ्तों में ईरान को आधुनिक एयर डिफेंस सिस्टम भेजने की तैयारी कर रहा है. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्रंप ने कहा, “अगर चीन ऐसा करता है, तो उनके लिए ये बहुत बुरा होगा.”

जानकारों का मानना है कि चीन अब वही चाल चल रहा है जो अमेरिका ने रूस के खिलाफ यूक्रेन में चली थी. यानी ईरान को हथियारों की खेप भेजकर अमेरिका को एक लंबे और थका देने वाले युद्ध में फंसा देना. अगर ईरान और अमेरिका के बीच यह संघर्ष लंबा खिंचा, तो यह न केवल मिडिल ईस्ट बल्कि पूरी दुनिया के लिए एक खौफनाक सपना साबित होगा.

ये भी पढ़ें:अमेरिका और ईरान के बीच इस्लामाबाद वार्ता विफल, जेडी वेंस ने कहा- ‘ईरान ने शर्तें नहीं मानी, अब हम वापस जा रहे हैं’

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर धू-धू कर जली स्लीपर बस

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार शाम एक डबल डेकर स्लीपर बस में अचानक भीषण आग…

2 minutes ago

इंस्टा पर प्यार फिर शादी और 60 लाख की ठगी; पैसे मांगे तो बोला- अब धर्म बदलो, बुर्का पहनो!

UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…

24 minutes ago

क्या था ‘द हिंदू’ का 22 साल पूराना केस, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने किया बंद?

सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की पीठ ने 22 साल पुराने 'द हिंदू' विवाद को…

28 minutes ago

सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन तेज, सुरक्षा बलों ने चलाया तलाशी अभियान

जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की मौजूदगी के बाद सुरक्षा बलों ने बड़ा तलाशी…

43 minutes ago

होर्मुज स्ट्रेट में जहाज पर अटैक, 17 भारतीय थे सवार, 11 घायल, MEA ने की कड़ी निंदा

भारत के विदेश मंत्रालय ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे एक कमर्शियल जहाज पर हमले…

54 minutes ago

पीएम मोदी के विजन को साकार करते सिंधिया के प्रयास, ग्वालियर में नई औद्योगिक क्रांति की शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को साकार करते हुए केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास…

54 minutes ago