वीरेंद्र सहवाग और उनकी वाइफ आरती
Virender Sehwag and Aarti Ahlawat: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज ओपनर बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग और उनकी पत्नी आरती अहलावत को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि वीरेंद्र सहवाग और उनकी पत्नी आरती अहलावत 20 साल की शादी के बाद अलग हो रहे हैं. जानकारी के मुताबिक इस कपल ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो भी कर दिया है जिसके बाद उनके रिश्ते में दरार की अटकलें लगाई जा रही है. बता दें कि अप्रैल 2004 में वीरेंद्र सहवाग और आरती अहलावत की शादी हुई थी. अब उनकी शादी को लगभग 21 साल हो चुके हैं.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक परिवार के करीबी सूत्रों का कहना है कि वीरेंद्र सहवाग और उनकी पत्नी आरती अहलावत दोनों कई महीनों से अलग रह रहे हैं और तलाक की संभावना है. इस कपल के दो बच्चे आर्यवीर और वेदांत हैं. आर्यवीर का जन्म साल 2007 में हुआ था. वहीं, वेदांत का जन्म साल 2010 में हुआ था. कुछ महीनों पहले एक दिवाली समारोह के दौरान वीरेंद्र सहवाग ने अपने बेटों और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ तस्वीरें पोस्ट की थीं, लेकिन उन्होंने अपनी पत्नी आरती के साथ कोई तस्वीर शेयर नहीं की थी.
इस घटना की वजह से वीरेंद्र सहवाग और उनकी पत्नी आरती अहलावत के बीच बढ़ती दूरियों का संकेत मिलता है. दो हफ्ते पहले, वीरेंद्र सहवाग ने केरल के पलक्कड़ में पुलिक्कल विश्व नागयक्षी मंदिर का दौरा किया और अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसकी तस्वीरें भी शेयर कीं. हालांकि इस पोस्ट में आरती का कोई जिक्र नहीं था, जिससे उनके रिश्ते में तनाव का संकेत मिलता है. हालांकि वीरेंद्र सहवाग और उनकी पत्नी आरती अहलावत ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन इस कपल की दूरी से हड़कंप मचा हुआ है.
वीरेंद्र सहवाग अपनी वाइफ आरती अहलावत से पहली बार तब मिले जब वह सिर्फ 7 साल के थे. आरती के बुआ की शादी सहवाग के कजिन से हुई थी इस हिसाब से दोनों परिवार रिश्तों में बंध गए. आरती की बड़ी बहन ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वीरेंद्र सहवाग और आरती की शादी फैमिली में हुई. ये लव मैरिज थी. हमारी बुआ की शादी सहवाग की फैमिली में उनके कजिन से हुई थी. इस शादी के बाद वीरेंद्र और हमारी बुआ के बीच देवर-भाभी का रिश्ता हो गया.
सहवाग ने भारत के मुख्य कप्तान की अनुपस्थिती में स्टैंड-इन कप्तान के रूप में काम किया. साथ ही भारतीय टीम के उप-कप्तान भी बने. आईपीएल में उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेला साथ ही घरेलू क्रिकेट में उन्होंने दिल्ली और हरियाणा टीम का प्रतिनिधित्व भी किया. सहवाग उस भारतीय टीम का हिस्सा रहे जो 2002 में चैंपियंस ट्रॉफी की विजेता थी साथ ही जिस टीन ने साल 2007 में टी20 वर्ल्ड कप और 2011 में वनडे वर्ल्ड कप जीता.
-भारत एक्सप्रेस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हाल ही में संपन्न विधान परिषद चुनावों में एनडीए…
नवी मुंबई के खारघर में आयुष मंत्रालय के सहयोग से 'योग-नेचुरोपैथी के माध्यम से नशामुक्ति'…
Muzaffarnagar Viral Video: मुजफ्फरनगर में जूते के दाम को लेकर व्यापारी और ग्राहकों में जमकर…
दीपावली पर्व पर शुद्ध मिठाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए यूपी एफएसडीए ने 'शुद्ध…
न्यू चंडीगढ़ के होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र में 28 से 31 अक्टूबर…
Kaimur Robbery: बिहार के कैमूर जिले में छिनतई की नीयत से एक मकान निर्माण ठेकेदार…