Urdu Conclave 2026

जब Akshay Kumar ने की थी चालाकी, नया फ्लैट खरीदने के लिए ‘जानी दुश्मन’ डायरेक्टर से बढ़वा लिया था सीन, बेहद दिलचस्प है किस्सा

अक्षय कुमार ने अपनी जिंदगी में हर तरीके का समय देखा है. एक समय ऐसा भी था जब उनके पास घर खरीदने के पैसे नहीं थे. उस समय वो जानी दुश्मन फिल्म कर रहे थे और डायरेक्टर से रिक्वेस्ट करके उन्होंने फिल्म में अपना रोल बढ़वाया था. ऐसे मे चलिए आपको बताते हैं इसके पीछे का किस्सा.

Akshay Kumar

अक्षय कुमार

Akshay kumar: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार हिंदी सिनेमा के जाने माने सुपरस्टार है. उनकी फिल्में देखने के लिए थिएटर्स में लोगों की भीड़ जुटती है. अभिनेता ने अपने करियार में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है. फिर चाहे वो ‘एंटरटनमेंट’ हो या फिर ‘रक्षाबंधन’. हालांकि पिछले कुछ समय से अक्षय कुमार की फिल्में नहीं चल पा रही है लेकिन वो निराश होने के बजाय लगातार मेहनत कर रहे हैं और काम कर रहे हैं. ऐसे में आज यानी 24 जनवरी को उनकी फिल्म स्काई फोर्स थिएटर में रिलीज हो रही है. इस फिल्म का वो जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने पुरानी बाते याद करते हुए एक किस्सा शेयर किया है जिसमें उन्होंने बताया है कि जब उनके पास फ्लैट खरीदने के पैसे नहीं थे तो उन्होंने कैसे जुगाड़ किया था.

‘जानी दुश्मन’ से जुड़ा सुनाया दिलचस्प किस्सा

हाल ही में हुए एक इंटरव्यू के दौरान अक्षय कुमार ने ‘जानी दुश्मन’ का किस्सा बताते हुए कहा कि उस फिल्म में अरमान कोहली ने मुझे मार दिया था. वो सांप का रोल कर रहे थे और मैं मर चुका था. उस समय मैं पर डे के स्ट्रक्चर के हिसाब से पैसे कमाता था और मुझे फ्लैट खरीदना था. मुझे पैसे की जरूरत थी. तो मैं डायरेक्टर राजकुमार कोहली के पास गया और उनको कहा कि सर मेरा काम खत्म हो गया है. मुझे पता चला कि एक एक्टर के लिए उनको शूटिंग की डेट नहीं मिल पा रही है. तो मैंने उनको कहा कि पाजी मैं आ जाऊं वापस?

अक्षय ने डायरेक्टर से बढ़वा लिया था सीन

अक्षय ने आगे कहा कि पहले तो डायरेक्टर ने मना कर दिया और कहा ओ तू तो फिल्म में मर गया है और तभी एक ट्विस्ट आया. पांच मिनट तक उन्होंने थोड़ा सोचा और मुझसे कहा अक्षय बात सुन तेरे को मैं कोमा में कर देता हूं तू वापस आ जा. अक्षय ने ये भी कहा कि तो जब आप फिल्म देखेंगे उसमें दिखाया गया है कि कैसे मेरा कैरेक्टर मरा नहीं है वो कोमा में चला जाता है. वो फिर उठता है और लड़ना शुरू कर देता है. इसके लिए मैंने और पांच दिनों तर फाइट सीन शूट किया था और मुझे उन 5 दिनों के लिए एक्टस्ट्रा पैसे मिले थे. इस तरह जानी दुश्मन में मेरा रोल बढ़ा था.

यह भी पढ़ें: अगर 8 घंटे में…अब कपिल शर्मा, राजपाल यादव समेत इन स्टार्स को मिली जान से मारने की धमकी, Pakistan से भेजे गए मेल

साल 2002 में रिलीज हुई जानी दुश्मन

साल 2002 में रिलीज हुई फिल्म जानी दुश्मन को राजकुमार कोहली ने डायरेक्ट किया था. ये एक फैंटेसी हॉरर फिल्म थी जिसमें अक्षय कुमार, अरमान कोहली और मनीषा कोइराला के साथ सनी देओल, सोनू निगम भी थे. फिल्म की कहानी एक इच्छाधारी सांप के इर्द-गिर्द घूमती है जो एक ग्रुप से बदला लेना चाहता है क्योंकि पिछले जन्म की गर्लफ्रेंड को उस दोस्तों के ग्रुप में दो लोगों ने धोखे से मार दिया था.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read