खेल

पाकिस्तान क्रिकेट में ‘बेइज्जती’ का खेल; पूर्व कोच जेसन गिलेस्पी का खुलासा- “हेड कोच की कोई औकात नहीं छोड़ी”

Jason Gillespie Exposes PCB: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) और विवादों का चोली-दामन का साथ रहा है. कभी वहां बोर्ड की कुर्सी के लिए सिर-फुटौवल मचती है, तो कभी टीम के कोच और खिलाड़ियों के बीच अनबन की खबरें सुर्खियां बनती हैं. लेकिन इस बार पाकिस्तान टीम के पूर्व टेस्ट कोच जेसन गिलेस्पी ने जो खुलासे किए हैं, उन्होंने पीसीबी की कार्यप्रणाली की पोल खोलकर रख दी है. ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज गेंदबाज रहे गिलेस्पी ने साफ शब्दों में कहा है कि पाकिस्तान में उन्हें ‘अपमानित’ किया गया, जिसके चलते उन्होंने अपने पद को लात मारना ही बेहतर समझा.

“मेरी आंखों के सामने मेरे सहायक को हटा दिया”

जेसन गिलेस्पी ने साल 2024 में कोच का पद छोड़कर सबको चौंका दिया था. अब जाकर उन्होंने इसके पीछे की असली कहानी बयां की है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक सवाल-जवाब सेशन के दौरान जब एक फैन ने उनसे उनके इस्तीफे की वजह पूछी, तो गिलेस्पी का दर्द छलक पड़ा.

गिलेस्पी ने जवाब दिया, “मैं हेड कोच था, लेकिन पीसीबी ने मुझसे बिना सलाह लिए या बिना बात किए हमारे सीनियर सहायक कोच को बर्खास्त कर दिया. एक मुख्य कोच के लिए इससे बड़ी बेइज्जती क्या होगी कि उसकी टीम के स्टाफ को लेकर फैसला कोई और कर रहा है और उसे खबर तक नहीं दी जा रही. ऐसी कई चीजें हुईं जिनसे मुझे बेहद अपमानित महसूस हुआ.”

चेयरमैन नकवी पर भी साधा निशाना

गिलेस्पी का गुस्सा सिर्फ कोचों की अदला-बदली तक सीमित नहीं था. उन्होंने पीसीबी के चेयरमैन मोहसिन नकवी के रवैये पर भी गंभीर सवाल उठाए. गिलेस्पी ने याद दिलाया कि एक बार ‘कनेक्शन कैंप’ के लिए वो खुद ऑस्ट्रेलिया से और गैरी कर्स्टन साउथ अफ्रीका से उड़कर लाहौर पहुंचे थे.

लेकिन हैरान करने वाली बात यह थी कि चेयरमैन नकवी पाकिस्तान में मौजूद होने के बावजूद उस मीटिंग में खुद नहीं आए और केवल ‘वर्चुअली’ जुड़े. गिलेस्पी ने इशारों-इशारों में यह बता दिया कि जब बोर्ड का मुखिया ही इतना लापरवाह हो, तो टीम का भला कैसे होगा.

ये भी पढ़ें- कोई हीरो नहीं हैं”… विवादों में शाहरुख खान, क्यों मचा है बवाल? बाबा बागेश्वर और रामभद्राचार्य ने क्या कहा?

फैसलों में उलझा पाकिस्तान क्रिकेट

पाकिस्तान क्रिकेट की हालत फिलहाल ऐसी है कि वहां कौन कब टीम से बाहर होगा और कब अंदर, इसका अंदाजा शायद खुद पीसीबी को भी नहीं होता. हाल ही में उन्होंने टेस्ट कोच अजहर महमूद को भी छुट्टी कर दी, जबकि उनके कार्यकाल के तीन महीने अभी बाकी थे. पीसीबी के ये ‘आधे-अधूरे’ और बिना तालमेल वाले फैसले न तो खिलाड़ियों को समझ आ रहे हैं और न ही दुनिया भर के क्रिकेट एक्सपर्ट्स को.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

6 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

6 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

6 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

7 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

7 hours ago