Bharat Express DD Free Dish

कोई हीरो नहीं हैं”… विवादों में शाहरुख खान, क्यों मचा है बवाल? बाबा बागेश्वर और रामभद्राचार्य ने क्या कहा?

Shahrukh Khan KKR controversy: IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स द्वारा बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्ताफिजुर रहमान को टीम में शामिल करने पर शाहरुख खान विवादों में घिर गए हैं. संतों और नेताओं ने इस फैसले पर तीखी प्रतिक्रिया दी है.

Shahrukh Khan KKR controversy: मार्च में शुरू होने वाले IPL से पहले देश का माहौल खासा गरमा गया है. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) द्वारा बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्ताफिजुर रहमान को टीम में शामिल किए जाने के बाद से ही टीम के मालिक शाहरुख खान विवादों के घेरे में आ गए हैं. बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के बीच इस फैसले को लेकर नेताओं से लेकर धर्मगुरुओं तक शाहरुख खान पर लगातार निशाना साधा जा रहा है.

देवकीनंदन ठाकुर का बयान और बढ़ा विवाद

सबसे पहले कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने इस मुद्दे पर चिंता जताई थी. उन्होंने कहा था कि अगर यह खिलाड़ी टीम में रखा गया तो KKR को बाहर करना पड़ेगा, नहीं तो लोग टीम का बहिष्कार करेंगे. उनके इस बयान के बाद विवाद और तेज हो गया. सोशल मीडिया पर भी लोग देवकीनंदन ठाकुर के समर्थन में उतर आए हैं.

संतों का समर्थन और चेतावनी

पंडित धीरेंद्र शास्त्री और स्वामी रामभद्राचार्य ने भी देवकीनंदन ठाकुर का समर्थन किया. स्वामी रामभद्राचार्य ने नागपुर में कहा कि शाहरुख खान कोई हीरो नहीं हैं, उनका कोई चरित्र नहीं है और उनकी हरकतें देशद्रोही जैसी रही हैं. वहीं धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ घटनाएं हो रही हैं और वहां के खिलाड़ियों को आवाज उठानी चाहिए.

देवेशाचार्य महाराज का तीखा सवाल

सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी के संत देवेशाचार्य महाराज ने भी देवकीनंदन ठाकुर के बयान का समर्थन किया. उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं को जलाया और भगाया जा रहा है. ऐसे समय में अगर उस देश का खिलाड़ी भारत में खेल रहा है तो यह चिंताजनक है. उन्होंने शाहरुख खान पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या उन्होंने कभी वहां के हिंदुओं के लिए ट्वीट किया या उनके बारे में सोचा?

एक्टिविस्ट और नेताओं की प्रतिक्रिया

एक्टिविस्ट चंदन शर्मा ने कहा कि हमें देवकीनंदन ठाकुर जैसे संतों की जरूरत है. उन्होंने शाहरुख खान को चेतावनी दी कि मुस्ताफिजुर रहमान को टीम से बाहर करें. वहीं उत्तर प्रदेश के बीजेपी नेता संगीत सोम ने भी विवादित टिप्पणी करते हुए कहा कि बांग्लादेशी खिलाड़ी को खरीदकर शाहरुख खान ने देश के साथ गद्दारी की है.

ये भी पढ़ें-थाईलैंड के बीच पर ‘कैप्टन कूल’ का जलवा, परिवार संग मनाया नया साल; क्या रिटायरमेंट का है इशारा?

अलग राय भी सामने आई

हालांकि इस पूरे विवाद पर कुछ लोगों की राय अलग है. उनका कहना है कि क्रिकेट को राजनीति और धर्म से जोड़ना ठीक नहीं है. फिलहाल संतों और नेताओं के तीखे बयानों के चलते शाहरुख खान और KKR विवादों के घेरे में हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read