दिल्ली की तिहाड़ जेल में फरवरी 2020 के दंगों के आरोप में लगभग पांच साल से बंद जेएनयू के पूर्व छात्र और एक्टिविस्ट उमर खालिद को न्यूयॉर्क के नए मेयर जोहरान ममदानी (Zoharan Mamdani) का समर्थन मिला है. ममदानी ने खालिद को एक पत्र लिखा जिसमें उन्होंने कहा कि “हम आपके बारे में सोच रहे हैं.”
खत में भावनात्मक संदेश
पत्र में ममदानी (Zoharan Mamdani) ने लिखा, “प्रिय उमर, मैं अक्सर कड़वाहट पर आपके शब्दों और इसे खुद पर हावी न होने देने की अहमियत के बारे में सोचता हूं. आपके माता-पिता से मिलकर खुशी हुई. हम सभी आपके बारे में सोच रहे हैं.” खालिद को सितंबर 2020 में UAPA के तहत गिरफ्तार किया गया था और हाल ही में उन्हें बहन की शादी में शामिल होने के लिए अस्थायी जमानत मिली थी.
ममदानी बने न्यूयॉर्क के पहले मुस्लिम मेयर
जोहरान ममदानी (Zoharan Mamdani) ने 1 जनवरी को न्यूयॉर्क शहर के पहले मुस्लिम और एशियाई मूल के मेयर के रूप में शपथ ली. वे मशहूर फिल्म निर्माता मीरा नायर और लेखक महमूद ममदानी के बेटे हैं. उन्होंने पूर्व गवर्नर एंड्रयू कुओमो और रिपब्लिकन उम्मीदवार कर्टिस स्लिवा को हराकर यह पद हासिल किया.
ये भी पढ़ें-अफगानिस्तान पर कुदरत की दोहरी मार, भारी बर्फबारी और बाढ़ से 12 की मौत, हजारों घर तबाह; सिस्टम पर उठे सवाल
समाजवादी नीतियों का वादा
सिटी हॉल की सीढ़ियों पर शपथ लेने के बाद ममदानी (Zoharan Mamdani) ने कहा था कि वे अपने सिद्धांतों से पीछे नहीं हटेंगे. उन्होंने मुफ्त बस सेवा, छह महीने तक बच्चों की मुफ्त देखभाल, सरकारी दुकानों और घरों के किराए में बढ़ोतरी पर रोक लगाने जैसे वादों को दोहराया.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

