खेल

Joe Root ने सरेआम उड़ाया पाकिस्तान का मजाक, लेफ्ट हैंडर बनकर की बैटिंग, खूब शेयर हो रहा VIDEO

Eng vs Pak Test Match: इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट ने रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट के चौथे दिन बाएं हाथ से बल्लेबाजी कर क्रिकेट जगत को चौंका दिया. स्वभाविक रूप से दाएं हाथ के बल्लेबाज जो रूट ने रावलपिंडी में बल्लेबाजों के अनुकूल परिस्थितियों का सबसे अधिक फायदा उठाया, जब वे पाकिस्तान के खिलाफ अचानक बाएं हाथ से बल्लेबाजी करने लगे. इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

पाकिस्तानी गेंदबाजी जाहिद महमूद के ओवर में जो रूट बाएं हाथ से बल्लेबाजी करते नजर आए. यह इंग्लैंड की दूसरी पारी का 23वें ओवर था. उन्होंने पहली गेंद को सीधे स्क्वायर लेग पर क्षेत्ररक्षक के पास भेजा और रन नहीं मिला. दूसरी गेंद पर भी रूट ने वही शॉट लगाया लेकिन इस बार नसीम शाह ने उनका कैच टपका दिया. जाहिद महमूद की गेंद पर आउट होने से पहले रूट ने 73 बनाए. वहीं, ब्रूक ने अपनी पारी के दौरान 87 रनों का योगदान दिया. इंग्लैंड ने सात विकेट के नुकसान पर 264 बनाकर अपनी दूसरी पारी घोषित की और पाकिस्तान के सामने 343 रनों का लक्ष्य रखा है.

रूट की बैटिंग पर दिखा ‘बैजबॉल इफेक्ट’

जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट में 10,000 से अधिक रन बनाए हैं और अभी वह शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. रूट रन बनाने के लिए क्रिकेटिंग शॉट्स पर बहुत अधिक निर्भर करते हैं, लेकिन उनकी तरफ से इस तरह के एक्सपेरिमेंट ने सभी को काफी हैरान कर दिया है. इसके पीछे इंग्लैंड के ‘बैजबॉल’ प्रयोग को बड़ा कारण माना जा रहा है.

ये पढ़ें: Kuldeep Sen: सैलून चलाने वाले पिता के बेटे ने किया भारत के लिए डेब्यू, टीम इंडिया का नया हथियार ‘रीवाचंल एक्सप्रेस’

रूट ने जैसे पूरी तरह से अपना ग्रिप और स्टांस बदलकर दर्शकों को हैरान कर दिया और पाकिस्तानी गेंदबाजी का मजाक बना दिया, उसके बाद उनका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है. सोशल मीडिया पर यूजर्स ने कई मजेदार कमेंट्स भी किए हैं. बता दें कि चौथे दिन का खेल खत्म होने तक पाकिस्तान का स्कोर 80/2 पर था और उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ पहला टेस्ट जीतने के लिए 263 रनों की जरूरत है.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

Bigg Boss 20: क्या सच में घर से बेघर हो गए गुल्लू? यंग के साथ हुई हाथापाई के बाद उड़ रही एविक्शन की अफवाह

बिग बॉस 20 के घर में कैप्टेंसी टास्क के दौरान माहौल उस वक्त गरमा गया…

6 minutes ago

इजरायल में फंसा सत्ता का पेच: बहुमत से दूर सभी गुट, नेतन्याहू की पार्टी का हाल कैसा?

इजरायल के चुनाव में करीब 93 फीसदी वोटों की गिनती के बाद बेंजामिन नेतन्याहू का…

22 minutes ago

अगले 8 घंटे…23 राज्यों में चक्रवात अर्नब का कहर! मूसलाधार बारिश और 90 की रफ्तार से तूफान का अलर्ट

Aaj Ka Mausam: मौसम को लेकर जारी इस रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम…

2 hours ago

करवा चौथ पर बन रहा है सबसे शक्तिशाली संयोग, जानें आज के चंद्रोदय का समय और शुभ मुहूर्त

करवा चौथ 2026 आज, 29 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. सुहागिन महिलाएं पति की…

2 hours ago

करवा चौथ के चांद संग चमक जाएंगे इन राशियों के सितारे, बरसेगा बेहिसाब पैसा; जानें आज का राशिफल

29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को करवा चौथ के अवसर पर ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार मेष,…

2 hours ago