देश

BJP Meeting: बीजेपी की दो दिवसीय राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी, आगामी चुनावों पर बनेगी रणनीति

BJP Meeting: गुजरात में विधानसभा चुनाव के आखिरी चरण के लिए सोमवार को वोटिंग होने वाली है. दूसरी तरफ, बीजेपी ने अन्य राज्यों में होने वाले चुनावों को लेकर रणनीति तय करना शुरू कर दिया है. इसको लेकर नई दिल्ली में बीजेपी की दो दिवसीय राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक होने जा रही है. इसका उद्धाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को करेंगे. इस बैठक का उद्घाटन करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी देश भर से आए भाजपा नेताओं को संबोधित करते हुए सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने और आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर रणनीतिक गुरुमंत्र भी देंगे.

पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) फिलहाल अपना वोट डालने के लिए गुजरात में हैं. सोमवार को सुबह प्रधानमंत्री मोदी अहमदाबाद में गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए अपना वोट डालेंगे और इसके ठीक बाद वे भाजपा की दो दिवसीय राष्ट्रीय पदाधिकारी बैठक का उद्घाटन करने के लिए नई दिल्ली रवाना हो जाएंगे. नई दिल्ली पहुंचकर प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को दोपहर में भाजपा के राष्ट्रीय मुख्यालय में पार्टी की दो दिवसीय राष्ट्रीय पदाधिकारी बैठक का उद्घाटन करेंगे और इसके साथ ही वे देशभर से आए पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित भी करेंगे.

भाजपा की इस दो दिवसीय राष्ट्रीय पदाधिकारी बैठक की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे. बैठक में पार्टी के सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी, सभी राज्यों के प्रभारी व सह-प्रभारी, विभिन्न मोर्चो के प्रभारी, सभी प्रदेश अध्यक्ष और सभी प्रदेशों के संगठन महामंत्री शामिल होंगे.

ये भी पढ़ें: Gujarat Elections: गुजरात में थमा प्रचार का शोर, आखिरी दिन दिग्गजों ने भरी हुंकार, दूसरे चरण में 93 सीटों पर घमासान

बूथ समितियों से लेकर विभिन्न संगठनात्मक गतिविधियों पर भी चर्चा होगी

बताया जा रहा है कि इस बैठक में पार्टी की आगामी रणनीतियों पर चर्चा होगी और अगले साल जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, उन राज्यों में तैयारियों की समीक्षा के साथ-साथ बूथ समितियों से लेकर विभिन्न संगठनात्मक गतिविधियों पर भी चर्चा होगी.

सोमवार को शुरू होने वाली पार्टी की दो दिवसीय राष्ट्रीय पदाधिकारी बैठक की तैयारियों और इसके एजेंडों पर चर्चा करने के लिए जेपी नड्डा ने रविवार को पार्टी मुख्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिवों के साथ बैठक भी की.

कमल तिवारी

Recent Posts

‘दुनिया बदलाव के दौर से गुजर रही, UN जैसी संस्थाएं नाकाम’, PM मोदी ने बताया नई विश्व व्यवस्था में क्या होगी भारत की भूमिका

पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा वैश्विक व्यवस्था आज की चुनौतियों का समाधान नहीं कर…

7 hours ago

तिब्बत-चीन में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, कुछ ही मिनटों में तीन बार हिली धरती

तिब्बत और चीन में 7.0 तीव्रता के भूकंप से कई इलाकों में झटके महसूस किए…

8 hours ago