खेल

केएल राहुल कप्तान, जडेजा-गायकवाड़ की वापसी, दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है. केएल राहुल (KL Rahul) की कप्तानी में 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की गई है. नियमित कप्तान शुभमन गिल गर्दन में हुई इंजरी की वजह से दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं. उपकप्तान श्रेयस अय्यर ऑस्ट्रेलिया सीरीज के दौरान हुई इंजरी की वजह से पहले से ही टीम से बाहर हैं. इसलिए कप्तान और उपकप्तान की अनुपस्थिति में केएल राहुल को वनडे टीम की कप्तानी सौंपी गई है.

रोहित शर्मा और विराट कोहली टीम में शामिल हैं. सलामी बल्लेबाज के तौर पर यशस्वी जायसवाल और ऋतुराज गायकवाड़ को टीम में जगह दी गई है. गायकवाड़ की 2 साल बाद वनडे टीम में वापसी हुई है. दक्षिण अफ्रीका ए टीम के खिलाफ हाल में संपन्न वनडे सीरीज में गायकवाड़ का प्रदर्शन अच्छा रहा था और वह प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे थे.

जडेजा की वापसी, जसप्रीत बुमराह को आराम

टीम में राहुल के अलावा ऋषभ पंत को बतौर विकेटकीपर शामिल किया गया है, जबकि ध्रुव जुरेल को बल्लेबाज के रूप में शामिल किया गया है. रवींद्र जडेजा की टीम में वापसी हुई है. उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में ड्रॉप किया गया था.

वाशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा और अर्शदीप सिंह को टीम में जगह दी गई. जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है, जबकि अक्षर पटेल और मोहम्मद सिराज टीम में जगह नहीं बना सके. हार्दिक पांड्या भी इंजरी से रिकवर नहीं कर पाने की वजह से टीम से बाहर हैं.

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहला वनडे 30 नवंबर को रांची में, दूसरा वनडे 3 दिसंबर को रायपुर में और तीसरा वनडे 6 दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा.

दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम:

रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, केएल राहुल (कप्तान, विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, ऋतुराज गायकवाड़, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, ध्रुव जुरेल.


ये भी पढ़ें: दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने बिना विकेट खोए बनाया 9 रन, सीरीज 1-1 से बराबर करने की है चुनौती


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

103 दिन बाद अचानक बुलाया विशेष सत्र, क्या है सरकार का इरादा? जानें पूरा शेड्यूल

Parliament Special Session: केंद्र सरकार ने जरूरी सरकारी कामकाज निपटाने के लिए संसद के दोनों…

3 minutes ago

संविधान दिवस पर देशभर में बीजेपी के कार्यक्रम: दिल्ली में अमित शाह, पटना में नितिन नवीन और अहमदाबाद में जेपी नड्डा करेंगे संबोधित

संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवंबर को बीजेपी और कांग्रेस देशभर में विभिन्न कार्यक्रम…

19 minutes ago

पुरुष कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! मिलेगी 15 दिन की छुट्टी, जानिए क्या है CM विजय की शर्त?

Tamil Nadu Paternity Leave News: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने पुरुष सरकारी कर्मचारियों…

24 minutes ago

पीडीए प्रणपत्र में महिलाओं, किसानों और छात्रों को बड़ी सौगात का वादा, बेटी के जन्म पर सोना देने का ऐलान

SP Manifesto 2027: समाजवादी पार्टी ने अपने पीडीए प्रणपत्र में महिलाओं, किसानों और छात्रों के…

29 minutes ago

योगी सरकार की नीतियों से यूपी में दुग्ध क्रांति: राजस्थान-गुजरात को पछाड़कर नंबर-1 बना प्रदेश

राष्ट्रीय दुग्ध दिवस पर उत्तर प्रदेश ने बीते 8 वर्षों में दूध उत्पादन में 40…

47 minutes ago

EXPLAINER: राजा भैया की पूरी कहानी: कुंडा के बाहुबली से सियासत के बड़े खिलाड़ी बनने तक का सफर, समझें पूरी कहानी

Raja Bhaiya Political Journey: राजा भैया उर्फ रघुराज प्रताप सिंह की पूरी राजनीतिक कहानी जानिए.…

1 hour ago