खेल

विशाखापत्तनम का कोहली किला: तीसरे वनडे में विराट फिर लूट सकते हैं महफिल

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जारी तीन वनडे मैचों की सीरीज में बेहतरीन फॉर्म में दिखे हैं. कोहली ने सीरीज के पहले दोनों वनडे मैचों में शतक लगाए हैं.

इस मैदान पर विराट का बेहतरीन रिकॉर्ड

सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच विशाखापत्तनम में शनिवार को खेला जाएगा. इस मैच में भी विराट कोहली बड़ा स्कोर बनाते हुए महफिल लूट सकते हैं. विराट का इस मैदान पर बेहतरीन रिकॉर्ड है.

विराट ने रांची में खेले गए पहले वनडे में 120 गेंद पर 135 रन की बेहतरीन पारी खेली थी. विराट का वनडे में यह 52वां शतक था. इस शतक के साथ ही विराट ने किसी भी फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया. विराट के इस शतक का रोमांचक कम भी नहीं हुआ था कि रायपुर में खेले गए दूसरे वनडे में विराट ने फिर शतक लगा दिया. दूसरे वनडे में विराट ने 93 गेंद पर 102 रन की पारी खेली.

सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले बल्लेबाज

पिछले दोनों मैच और पूर्व के रिकॉर्ड को देखते हुए कहा जा सकता है कि विराट विशाखापत्तनम में शनिवार को खेले जाने वाले तीसरे मैच में भी बड़ी पारी खेल सकते हैं.

विराट कोहली विशाखापत्तनम में सबसे ज्यादा रन और शतक बनाने वाले बल्लेबाज हैं. विराट ने 2011 से 2023 के बीच यहां खेले 7 वनडे मैचों में 3 शतक और 2 अर्धशतक लगाते हुए 587 रन बनाए हैं. 2011 से 2023 के बीच यहां खेले 7 वनडे मैचों में 3 शतक और 2 अर्धशतक लगाते हुए 587 रन बनाए हैं.

उनका औसत 97.83 का है. ये आंकड़े इस बात का सबूत हैं कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे में कोहली एक बार फिर विपक्षी टीम पर भारी पड़ सकते हैं और फैंस को अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी से फिर से रोमांचित कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: टीम इंडिया की T20I Squad का हुआ ऐलान, गिल और हार्दिक की वापसी लेकिन रिंकू सिंह बाहर

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट को मिले 3 नए जज, CJI सूर्यकांत ने दिलाई शपथ

CJI सूर्यकांत ने जस्टिस सुनीता अग्रवाल, जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह…

3 minutes ago

फ्रांस में Gen-Z का कोहराम, 21 सितंबर की छोटी सी चिंगारी से सुलगा पूरा देश, जानें क्यों हो रहा है प्रदर्शन?

फ्रांस में युवा सड़कों पर उतर आए हैं और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग…

8 minutes ago

फिल्म ‘काला हिरण’ से जुड़े विवाद मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान को भेजा नोटिस

फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…

34 minutes ago

अडाणी ग्रुप ने नवी मुंबई एयरपोर्ट पर लॉन्च किया Swirl ट्रांजिट होटल, अब एयरपोर्ट के अंदर ही आराम और काम की सुविधा

देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…

37 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

1 hour ago