PM Modi Gifted Gita To Putin: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 4 दिसंबर को भारत के दौरे पर दिल्ली पहुंचे. जहां उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीमद्भगवद्गीता का रूसी संस्करण उन्हें उपहार में दिया. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि गीता की सीख पूरी दुनिया के लोगों के लिए एक रोशनी की तरह है.
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर इसकी एक फोटो भी साझा की, जिसमें वे पुतिन को गीता देते दिख रहे हैं. पुतिन गुरुवार शाम दो दिन के दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे.
एक्स पर पोस्ट करते हुए पीएम मोदी ने लिखा कि उन्होंने पुतिन को रूसी भाषा में छपी गीता की एक प्रति भेंट की. उन्होंने कहा कि गीता की शिक्षाएं दुनिया भर में करोड़ों लोगों को प्रेरणा देती हैं.
ऑनलाइन शेयर हुई तस्वीर में दोनों नेता किताब पकड़े हुए नजर आते हैं, जो एक सांस्कृतिक संदेश का प्रतीक है.
पीएम मोदी ने बताया कि गीता दुनिया भर में पढ़ी और समझी जाती है. इसके अलग अलग भाषाओं में अनुवाद लोगों को इसकी गहराई और दर्शन से जोड़ते हैं. रूसी संस्करण भी उसी कड़ी का हिस्सा है.
प्रधानमंत्री मोदी ने पुतिन का 7, लोक कल्याण मार्ग पर निजी डिनर के लिए स्वागत किया. प्रधानमंत्री आवास को इस मौके पर रोशनी और भारत रूस के झंडों से सजाया गया था.
इससे पहले शाम को पीएम मोदी खुद एयरपोर्ट पहुंचे और पुतिन का स्वागत किया. इसके बाद वे दोनों एक ही वाहन में साथ आए. इसे दोनों नेताओं के व्यक्तिगत संबंधों और भारत रूस की मजबूत दोस्ती का संकेत माना गया.
ये भी पढ़ें- Putin India Visit: दिसंबर और पुतिन का कनेक्शन—आखिर क्यों चुनते हैं साल का आखिरी महीना, अब तक कितनी बार आए भारत?
प्रधानमंत्री ने कहा कि वे पुतिन के साथ रात और शुक्रवार को होने वाली बैठकों का इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि इस दौरे का शेड्यूल काफी व्यस्त है.
पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, “अपने मित्र राष्ट्रपति पुतिन का भारत में स्वागत कर बहुत खुशी हो रही है. आज शाम और कल होने वाली बातचीत का इंतजार है. भारत रूस की दोस्ती समय की कसौटी पर खरी उतरी है और हमारे लोगों को इसका बहुत लाभ मिला है.” उन्होंने एयरपोर्ट पर स्वागत की तस्वीरें भी साझा कीं.
पुतिन के पहुंचने के बाद दोनों नेताओं ने गर्मजोशी से अभिवादन किया, जिसके बाद स्वागत समारोह के हिस्से के रूप में एक छोटा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी दिखाया गया.
-भारत एक्सप्रेस
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दशहरा मैदान में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित…
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार शाम एक डबल डेकर स्लीपर बस में अचानक भीषण आग…
UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…
सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की पीठ ने 22 साल पुराने 'द हिंदू' विवाद को…
जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की मौजूदगी के बाद सुरक्षा बलों ने बड़ा तलाशी…
भारत के विदेश मंत्रालय ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे एक कमर्शियल जहाज पर हमले…