खेल

Virat Kohli Retirement: टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली के नाम हैं ये बेहतरीन रिकॉर्ड, एक 71 सालों में पहली बार हुआ हासिल

Virat Kohli Retirement: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और सफलतम टेस्ट कप्तान रहे विराट कोहली ने अपने 14 साल के यादगार टेस्ट करियर को विराम दे दिया है. सोमवार को विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की. विराट कोहली को भारत में टेस्ट क्रिकेट रोमांचक बनाने वाले खिलाड़ी के रूप में जाना जाता है. बतौर खिलाड़ी ही नहीं बल्कि कप्तान के रूप में भी विराट ने देश-विदेश में सफलता के झंडे गाड़े हैं. आइए उनके टेस्ट करियर की अहम उपलब्धियों पर एक नजर डालते हैं.

विराट कोहली का टेस्ट करियर 14 साल लंबा रहा. 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना पहला टेस्ट खेलने वाले कोहली ने 2025 में ऑस्ट्रेलिया में अपना आखिरी टेस्ट खेला. इस अवधि में 123 टेस्ट की 210 पारियों में 30 शतक लगाते हुए 9,230 रन बनाए. सचिन, राहुल द्रविड़ और सुनील गावस्कर के बाद टेस्ट में वे चौथे सबसे सफल भारतीय टेस्ट बल्लेबाज हैं.

71 सालों में पहली बार हासिल की ये उपलब्धि

कोहली 2014 से लेकर 2022 जनवरी तक टेस्ट में भारतीय के कप्तान रहे. इस दौरान 68 टेस्ट मैचों में कप्तानी की, जिसमें 40 में जीत मिली. 17 मैच टीम हारी जबकि 11 मैच ड्रॉ रहे थे. जीत का प्रतिशत 58.82% था, जो टेस्ट में किसी भी भारतीय कप्तान से ज्यादा है. कोहली की कप्तानी में भारत ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया को ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में हराया था.

2018-2019 में मिली ये जीत भारत के टेस्ट इतिहास के 71 साल के इतिहास में पहली थी. साथ ही यह किसी भी एशियाई टीम के लिए टेस्ट मैचों में पहली बार हासिल की गई उपलब्धि भी थी. कोहली की कप्तानी में भारतीय टेस्ट टीम बेजोड़ थी. यह टीम 2016 से 2021 के बीच आईसीसी की रैंकिंग में नंबर वन रही थी. 2021 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल भारत ने कोहली की कप्तानी में ही खेला था.

सर्वाधिक दोहरे शतक लगाने वाले भारतीय बैटर

विराट टेस्ट में सबसे ज्यादा 7 दोहरे शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं. इसके अलावा बतौर कप्तान टेस्ट में सबसे बड़ी पारी का रिकॉर्ड भी उन्हीं के नाम है. विराट ने 2019 में पुणे में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 254 रन की पारी खेली थी. विराट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सर्वाधिक 7 टेस्ट शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं. एक टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक 4 शतक लगाने का रिकॉर्ड भी विराट के नाम है, जो 2014-15 सीरीज में उन्होंने लगाए थे.

विराट ने 2015 से 2017 के बीच लगातार 9 टेस्ट सीरीज जीतकर रिकी पोंटिंग के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की थी. बतौर भारतीय कप्तान सर्वाधिक 20 टेस्ट शतक का रिकॉर्ड कोहली के नाम है. वहीं वे दुनिया के इकलौते कप्तान हैं जिनके नाम 7 दोहरे शतक हैं.

2012, 2015, 2016, 2018 और 2023 में सबसे ज्यादा शतक

भारतीय टेस्ट कप्तान के रूप में विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 5,864 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत 54.80 रहा है. विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के 47 टेस्ट में विराट के नाम 2,617 रन हैं. विश्व टेस्ट चैंपियनशिप साइकिल में वे दूसरे सफल भारतीय बल्लेबाज हैं.

2012, 2015, 2016, 2018 और 2023 में विराट ने किसी भी दूसरे भारतीय बल्लेबाज से ज्यादा टेस्ट शतक लगाए थे. कोहली आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में सर्वाधिक अंक हासिल करने वाले भारतीय बल्लेबाज रहे हैं. 2018 में उन्होंने 937 अंक हासिल किए थे.


ये भी पढ़ें: Virat Kohli Retirement: टेस्ट क्रिकेट में चौथे सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले कोहली अपनी कड़ी मेहनत और खास तरीके से खेलने के लिए हमेशा याद रहेंगे


-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

1 नवंबर से दिल्ली में नहीं मिलेगी एंट्री! BS-6 से पुरानी गाड़ियों पर बैन की तैयारी; 12 लाख वाहन होंगे प्रभावित

सर्दियों में दिल्ली के प्रदूषण को रोकने के लिए प्रशासन सख्त कदम उठाने जा रहा…

37 minutes ago

छूट न जाए बिहार-यूपी वाली ट्रेन…! दिवाली-छठ से ठीक पहले बदल गया टाइम टेबल, जान लें नया शेड्यूल

दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई प्रमुख ट्रेनों…

50 minutes ago

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया कैसे चुनौतियों का सामना कर हासिल होती है सफलता

PM Modi Subhashit: पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित साझा कर चुनौतियों का सामना करने और…

59 minutes ago

तमिलनाडु में आधी रात बड़ा जेल ब्रेक! 17 कैदी फरार, तलाश में उतरीं 17 टीमें

Tamil Nadu Jail Break news: तमिलनाडु के थेनी जिले में जेल से 17 कैदियों के…

2 hours ago

Jio प्लेटफॉर्म्स IPO का अलॉटमेंट फाइनल: ग्रे मार्केट में तगड़ा उछाल, लिस्टिंग पर मालामाल होंगे निवेशक

निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…

2 hours ago

सोना ₹1,457 महंगा, चांदी स्थिर; जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड के ताजा भाव

Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…

2 hours ago