खेल

Lords Test: इंग्लैंड की पहली पारी 387 रन पर सिमटी, बुमराह ने लिए पांच विकेट

इंग्लैंड (England) की पहली पारी लॉर्ड्स टेस्ट में 387 रन पर सिमट गई है. सर्वाधिक 104 रन जो रूट (Joe Root) ने बनाए. भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने पांच विकेट लिए.

इंग्लैंड ने दूसरे दिन के खेल की शुरुआत चार विकेट पर 251 रन से की थी. सुबह जल्दी-जल्दी विकेट गिरे और 271 तक इंग्लैंड ने तीन विकेट और गंवा दिए. पहले दिन 99 रन पर नाबाद रूट 104, स्टोक्स (Stokes) 44 और क्रिस वोक्स (Chris Woakes) शून्य पर आउट हुए. तीनों का विकेट जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने लिया.

इसके बाद विकेटकीपर बल्लेबाज जेमी स्मिथ (Jamie Smith) और ब्रायडन कार्स (Bryden Carse) ने आठवें विकेट के लिए 84 रन की साझेदारी की. स्मिथ (Smiths) को 51 के स्कोर पर आउट कर सिराज (Siraj) ने इस साझेदारी को तोड़ा. उस समय टीम का स्कोर 355 था. आर्चर (Archer) नौवें विकेट के रूप में 370 के स्कोर पर आउट हुए. उन्हें बोल्ड कर बुमराह ने अपना पांचवां विकेट लिया. ब्रायडन कार्स आखिरी विकेट के रूप में 387 के स्कोर पर आउट हुए. कार्स 56 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें सिराज ने आउट किया. इंग्लैंड की पारी दूसरे सत्र में समाप्त हुई.

विपक्षी टीम के निचले क्रम के बल्लेबाज हमेशा से भारतीय टीम (Indian Team) की परेशानी रहे हैं. भारतीय टीम ने यहां भी इंग्लैंड की पारी में 271 पर सात विकेट गिरा दिए थे. लेकिन, आखिरी तीन विकेट ने 116 रन जोड़कर टीम को सम्मानजनक स्थिति में पहुंचा दिया.

जसप्रीत बुमराह को छोड़कर बाकी गेंदबाज प्रभावी नहीं रहे. भारतीय टीम ने फिर खराब फील्डिंग की और कई कैच टपकाए. अगर कैच नहीं छूटे होते तो इंग्लैंड की पारी 300 रन के अंदर सिमट सकती थी.

भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने पांच, सिराज और रेड्डी ने दो-दो और जडेजा ने एक विकेट लिए. वहीं भारत अभी तक 27 रन बनाकर एक विकेट खो दिया है.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

कटरीना के बढ़े वजन पर ट्रोलिंग, सौंदर्या ने लगाई लताड़; सलमान भी साथ

Katrina Kaif Trolling After Pregnancy: कटरीना कैफ के मां बनने के बाद वजन को लेकर…

39 minutes ago

‘जरूरत से ज्यादा दया ठीक नहीं…’, जघन्य अपराधों में नरमी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

सुप्रीम कोर्ट ने दोषियों की सजा में छूट को लेकर सख्त रुख अपनाया है. जस्टिस…

40 minutes ago

20 साल में 8,778 मौतें, करीब 9% विमान हादसों में पायलट की भूमिका पर उठे सवाल

हवाई यात्रा पहले से ज्यादा सुरक्षित हुई है लेकिन अब पायलट की जानबूझकर की गई…

48 minutes ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में उतरे अवैध बंग्लादेशी? जानें क्या है वायरल वीडियो का सच

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जोड़ते हुए दावा किया जा रहा है कि मुंबई…

1 hour ago

श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद हाईटेंशन लाइन में आया करंट, 2 ग्रामीणों की मौत

श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन चालू होने से दो…

2 hours ago