खेल

Lords Test: टीम इंडिया को जीत के लिए मिला 193 रनों का लक्ष्य, भारत को लगा पहला झटका

लॉर्ड्स टेस्ट के चौथे दिन के तीसरे सत्र में इंग्लैंड की दूसरी पारी 192 रनों पर सिमट गई. दूसरी पारी में भारत के लिए सर्वाधिक सफल गेंदबाज वाशिंगटन सुंदर रहे. सुंदर ने 4 विकेट लिए. जीत दर्ज करने और सीरीज में बढ़त बनाने के लिए टीम इंडिया को अब 193 रनों की आवश्यकता है.

भारत के लिए ओपनिंग करने उतरे यशस्वी जयसवाल 0 पर आउट होकर लौट गए हैं और टीम इस समय 30/1 पर खेल रही है.

वहीं, इंग्लैंड ने दिन की शुरुआत बिना किसी विकेट के 2 रन से की थी. पहले सत्र की शुरुआत से ही इंग्लैंड के बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के सामने संघर्ष करते नजर आए. पहले सत्र में इंग्लैंड ने महज 98 रन के स्कोर पर अपने 4 टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज खो दिए थे. इस स्थिति से बाहर आना टीम के लिए मुश्किल था, और ऐसा ही हुआ. पूरी टीम 192 रन पर सिमट गई.

पिछली पारी में शतक लगाने वाले जो रूट मात्र 40 रन बनाए, हालांकि वह इंग्लैंड टीम की तरफ से शीर्ष स्कोरर रहे. उन्होंने कप्तान बेन स्टोक्स (33 रन) के साथ पांचवें विकेट के लिए 67 रन बनाकर टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन यह जोड़ी टूटते ही टीम का निचला क्रम बिखर गया.

वाशिंगटन सुंदर ने शानदार गेंदबाजी की और 4 विकेट लिए

भारतीय गेंदबाजी की बात करें तो वाशिंगटन सुंदर ने शानदार गेंदबाजी की और 4 विकेट लिए. जसप्रीत बुमराह और सिराज ने 2-2 जबकि रेड्डी और आकाश दीप को 1-1 विकेट मिले.

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 387 रन बनाए थे. इंग्लैंड के लिए जो रूट ने 104, जेमी स्मिथ ने 51 और ब्रायडन कार्स ने 56 रन की पारी खेली थी. भारत की पहली पारी 387 रनों पर समाप्त हुई थी. टीम इंडिया के लिए सलामी बल्लेबाज केएल राहुल में शतक लगाया था.

वह 100 रन बनाकर आउट हुए. ऋषभ पंत ने 74 और रवींद्र जडेजा ने 72 रनों की महत्वपूर्ण अर्धशतकीय पारी खेली थी. इसके अलावा करुण नायर ने 40 रनों का योगदान दिया था.


ये भी पढ़ें: IND W vs ENG W: भारत की महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास, इंग्लैंड में पहली बार टी20 सीरीज पर कब्जा


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

7 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

7 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

7 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

8 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

8 hours ago