देश

Bihar News: नवादा में पुलिस टीम पर हमला, मिर्च पाउडर और केमिकल का किया गया इस्तेमाल

Bihar News: बिहार के नवादा जिले के पकरीबरावां थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां डायल 112 पुलिस टीम पर नाली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए झगड़े के दौरान हमला किया गया. इस हमले में आधा दर्जन पुलिस अधिकारी घायल हो गए और पुलिस वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया. घटना ने इलाके में तनाव की स्थिति पैदा कर दी है.

जानकारी के अनुसार, छोटी तालाब क्षेत्र में अकबर अली की पत्नी फरहाना खातून और उनके पड़ोसी के बीच नाली के पानी को लेकर विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट की नौबत आ गई, जिसमें फरहाना खातून का सिर फट गया.

सूचना मिलने पर डायल 112 की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घायल फरहाना को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पकरीबरावां ले गई. उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें नवादा रेफर कर दिया गया. इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे कुछ लोगों के वाहनों को भी उपद्रवियों ने क्षतिग्रस्त कर दिया. घटना की सूचना पर डायल 112 की पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो एक पक्ष के लोगों ने पुलिस कर्मियों पर हमला बोल दिया.

एक महिला पुलिस गंभीर रूप से घायल

हमलावरों ने पुलिस वाहन के पीछे का शीशा तोड़ दिया और पुलिसकर्मियों को खदेड़कर थाना चौक तक पहुंचा दिया. इस हमले में डायल 112 के चालक कुणाल गोस्वामी और एएसआई श्याम कुमार मिश्रा सहित अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए. पुलिस ने किसी तरह भागकर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रंजीत कुमार को सूचना दी.

सूचना मिलते ही कशिचक, वारिसलीगंज, शाहपुर, धमौल और बजड़ा थानों की पुलिस टीमें मौके पर पहुंची और छापेमारी शुरू की. इस दौरान हमलावरों ने फिर से पुलिस पर हमला कर दिया. हमलावरों ने मिर्ची पाउडर और केमिकल का इस्तेमाल किया, जिससे छापेमारी दल में शामिल महिला सिपाही जायदा परवीन गंभीर रूप से घायल हो गईं. उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पकरीबरावां में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.

इसके अलावा, एएसआई प्रशांत कुमार, ओम प्रकाश कुमार, अशोक पाल सहित कई अन्य पुलिसकर्मी भी मिर्ची पाउडर और केमिकल के हमले से प्रभावित हुए. पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए करीब दो दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ जारी है.


ये भी पढ़ें: Bihar Election 2025: गांधी मैदान-कृष्णा घाट रोड पर फॉर्म बिखरने की बात गलत, चुनाव आयोग और जिला प्रशासन ने दी सफाई


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

लखीमपुर खीरी मामला में सुप्रीम कोर्ट सख्त, ट्रायल जज के खिलाफ जांच तेज करने का दिया निर्देश

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट को ट्रायल जज के खिलाफ…

11 minutes ago

500 करोड़ के ट्रस्ट और पॉक्सो मामले के आरोपों पर घिरे सौरभ भारद्वाज, 10 अक्टूबर को आएगा कोर्ट का निर्णय

AAP नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा द्वारा दर्ज आपराधिक मानहानि…

25 minutes ago

पुरी धाम में दिखा दुर्लभ नजारा, जगन्नाथ मंदिर के नीलचक्र से बिखरी चंद्रमा की चांदनी

पुरी के प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर के नीलचक्र के ठीक पीछे चमकता हुआ पूर्णचंद्र दिखाई दिया.…

33 minutes ago

भारत-स्विट्जरलैंड रिश्तों को नई दिशा, माइग्रेशन से स्टार्टअप तक 5 अहम समझौतों पर बनी सहमति

India Switzerland Relations Agreements: भारत और स्विट्जरलैंड ने माइग्रेशन, युवा पेशेवरों, परिवहन तकनीक, वैज्ञानिक अनुसंधान…

35 minutes ago

लोध, कुर्मी से पासी-खटिक तक…’, बीजेपी ने यूपी राज्यसभा उम्मीदवारों के जरिये कैसे साधा 2027 का समीकरण?

BJP Rajya Sabha Candidates: उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर से होने वाले राज्यसभा चुनाव को…

37 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिकाओं पर केंद्र सरकार, चुनाव आयोग और ज्ञानेश कुमार को नोटिस जारी कर मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिकाओं पर केंद्र सरकार,…

41 minutes ago